हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, हेमंत सोरेन का ट्वीट- मैं शून्य हो गया

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम को किडनी से जुड़ी समस्या भी थी।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली है। 19 जून को शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस पर झारखंड के सीएम हेमत सोरेन ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए, आज मैं शून्य हो गया हूं।’ बता दें कि शिबू सोरेन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे।

आज सुबह हुआ निधन

मीडिया एजेंसी के मुताबिक, शिबू सोरेन ने आज सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। बताया जा रहा है कि उनको पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनके देहांत की जानकारी पूर्व CM शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर दी है।

ये भी पढ़ें: Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का किस बीमारी से निधन? 2 दिन से वेंटिलेटर पर थे

विज्ञापन

शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक थे। उनकी उम्र 82 साल थी। लोग शिबू सोरेन को दिशोम गुरु और गुरुजी के नाम से भी जानते थे। वह अपने जीवन में आदिवासियों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ भी आवाज उठाने के लिए चर्चा में रहे।

अस्पताल ने जारी किया स्टेटमेंट

सर गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन का इलाज किया जा रहा था। इस पर अस्पताल ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘शिबू सोरेन का 19 जून 2025 से सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली में इलाज किया जा रहा था। उनको बचाने की हमने तमाम कोशिशें की, लेकिन सोरेन का 4 अगस्त 2025 को निधन हो गया।’

विज्ञापन

जून में द्रौपदी मुर्मू पहुंची थीं मिलने

जून में शिबू सोरेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनसे मिलने पहुंची थीं। उन्होंने हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की। द्रौपदी मुर्मू ने जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना भी की थी।

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन भर्ती, मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola