Former Infosys CFO Mohandas Pai: इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पाई ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास देवनहल्ली टोल प्लाजा की आलोचना की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा कर्नाटक के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है? उन्होंने टोल प्लाजा पर लगाए जा रहे चार्ज को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर आंकड़ों के जरिए मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है।
मोहनदास पाई ने बताया कि साल 2023-24 के दौरान टोल प्लाजा ने 308 करोड़ रुपये की कमाई की। उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी हवाई अड्डे के सामने टोल रोड नहीं है। ऐसे में बेंगलुरु के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है? बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर लगा टोल प्लाजा एयरपोर्ट से ठीक पहले है। ऐसे में एयरपोर्ट पर आने जाने वाली हर गाड़ी से टोल लिया जाता है। जोकि आम लोगों के लिए काफी महंगा पड़ रहा है।
ये भी पढ़ेंः ‘संविधान को बचाना जीवन-मृत्यु का सवाल’; लोकसभा सदन में अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना
पिछले एक साल में मिला करोड़ों का राजस्व
पिछले एक साल में देवनहल्ली टोल प्लाजा से 1577 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जोकि चौंकाने वाला आंकड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि इस टोल प्लाजा को बेल्लारी रोड पर लगाया जाना चाहिए। पाई ने तर्क देकर कहा कि वर्तमान जगह पर लगा टोल प्लाजा अनुचित है। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र ऐसा हवाई अड्डा है जिसमें एंट्री से पहले टोल प्लाजा लगा है।
ये भी पढ़ेंः ‘नेहरू को छोड़िए, बताइए आपने क्या किया…’, संसद में पहली बार गरजीं प्रियंका गांधी की 5 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
5 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
7 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
8 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines