---विज्ञापन---

देश angle-right

कांग्रेस को झटका, इंडियन हॉकी की ‘शान’ रहे इस दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ी पार्टी, लगाए ये आरोप

Prabodh Tirkey resigned from Congress: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में कांग्रेस ने ओडिशा की तलसारा विधानसभा सीट से तिर्की को अपना उम्मीदवार बनाया था। तिर्की ने 161 अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेले हैं।

---विज्ञापन---

Former Indian hockey team captain Prabodh Tirkey resigned from Congress: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस पार्टी को ओडिशा में बड़ा झटका लगा है। यहां भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरसअल, ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ चौथे चरण में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। हाल ही में कांग्रेस ने यहां की तलसारा विधानसभा सीट से प्रबोध तिर्की को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में उन्हें हटाकर कांग्रेस नेता देवेन्द्र भिटारिया को यहां से टिकट दे दी गई।

---विज्ञापन---

पूर्व कप्तान ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह

कांग्रेस छोड़ने के बाद मीडिया में दिए बयान में पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की ने कहा कि वे अपना टिकट काटे जाने से अपमानित महसूस कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने ऐसा करने का उन्हें कोई वाजिब कारण भी नहीं बताया, ऐसे में वे अब आगे पार्टी के लिए काम करने में असहज थे और उन्होंने पार्टी छोड़ना ही उचित समझा। बता दें ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान होना है।

सितंबर 2023 में हुए थे कांग्रेस में शामिल

पूर्व कप्तान प्रबोध तिर्की ने सितंबर 2023 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। वे एयर इंडिया की अपनी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। इसके बाद कांग्रेस के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। बता दें प्रबोध तिर्की का जन्म 6 अक्टूबर, 1984 को बालीशंकरा के लुलुकीडीही गांव में हुआ था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: BJP सांसद की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया ये आदेश

---विज्ञापन---

तिर्की की कप्तानी में हॉकी टीम ने जीता था एशिया कप

2007 में प्रबोध तिर्की भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे। इस दौरान इंडियन हॉकी टीम ने एशिया कप जीता था। बता दें कि तिर्की ने 161 अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेले हैं। उन्हें बीजू पटनायक राज्य खेल पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार समेत अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 21, 2024 03:30 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola