जम्मू-कश्मीर और गोवा के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। सत्यपाल मलिक बीजेपी से जुड़े हुए थे और कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। हालांकि पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे बड़ा आरोप लगाकर उन्होंने हलचल मचा दी थी।
पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी पर आरोप
पुलवामा हमले के दौरान सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2019 में हुआ पुलवामा हमला सिस्टम की ‘अक्षमता’ और ‘लापरवाही’ का नतीजा था। उन्होंने इस हमले के लिए CRPF और गृह मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि CRPF ने सरकार से विमान उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन उन्हें इसकी सुविधा नहीं दी गई।
पुलवामा के बाद सरकार पर बड़ा आरोप
सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बड़ा आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने कहा था कि पुलवामा हमले के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था, तब वह जिम कॉर्बेट पार्क में थे। मलिक ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे चुप रहने और कुछ न बोलने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि मुझे तभी लग गया था कि सरकार इसका ठीकरा पाकिस्तान पर फोड़ना चाहती है और इसका चुनावों में फायदा लेना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया था कि पाकिस्तान से 300 किलोग्राम RDX लेकर आया ट्रक 10 से 15 दिनों तक जम्मू-कश्मीर में घूमता रहा, लेकिन एजेंसियों को इसकी भनक नहीं लगी?
किसान आंदोलन के बाद बिगड़ बीजेपी के साथ रिश्ते
इतना ही नहीं, उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर पीएम मोदी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। मलिक ने प्रधानमंत्री पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। साल 2022 में जब सत्यपाल मलिक मेघालय के राज्यपाल थे, तब उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर ऐसा बयान दिया था कि बीजेपी के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की सीमाओं पर 700 किसान मर गए, कुत्ता भी मरता है तो दर्द होता है, लेकिन किसानों के लिए संवेदना की एक चिट्ठी दिल्ली से नहीं आई। मलिक के इस बयान का विपक्षी दलों ने फायदा उठाया और सरकार को घेरना शुरू कर दिया।
अस्पताल से किया था ट्वीट
वहीं, भ्रष्टाचार के आरोप सत्यपाल मलिक पर भी लगे, जिनकी जांच चल रही थी। जब वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे, तब भी उन्होंने कहा था कि “मैं पिछले लगभग 2 सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हूं और अभी दो दिन पहले मोदी सरकार की एजेंसी CBI ने मेरे ऊपर चार्जशीट दाखिल की है। राजनीतिक जीवन में पूर्णतः ईमानदार रहा हूं। इस चार्जशीट से डरने वाला नहीं हूं।”
उन्होंने लिखा था कि “जिस चार्जशीट में मुझे फंसाया जा रहा है, उस टेंडर के बारे में मैंने खुद प्रधानमंत्री मोदी जी को बताया था कि इसमें भ्रष्टाचार है, इसलिए मैंने उसे कैंसिल कर दिया था और ये टेंडर दोबारा मेरे तबादले के बाद हुआ है। मोदीजी और CBI देशवासियों को बताएं कि मैंने जिस भ्रष्टाचार के बारे में आपको बताया था, उसकी जांच कहां तक पहुंची?”
बीजेपी नेता पर भी बड़े आरोप
सत्यपाल मलिक ने अपने इंटरव्यू में बीजेपी नेता राम माधव पर भी बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राम माधव एक दिन सुबह सात बजे आए और कहा कि एक पनबिजली परियोजना और रिलायंस की एक बीमा योजना को मंजूरी देने के बदले उन्हें 300 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। मलिक ने बताया कि मैंने इसे खारिज कर दिया और कह दिया कि मैं ऐसा गलत काम नहीं कर सकता।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
7 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines