कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश के हत्या मामले में लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनकी पत्नी पल्लवी को गिरफ्तार कर लिया है। पल्लवी ने अपने पति को लेकर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। पल्लवी के अनुसार उनके पति बेटी को नशा देने लगे थे। पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तारी के बाद पल्लवी ने कहा कि पूर्व पुलिस अधिकारी उनकी बेटी कृति को ड्रग्स देने लगे थे। बेटी का फोन भी हैक कर लिया गया था। ओमप्रकाश के बेटे कार्तिकेश के अनुसार मां पल्लवी और बहन कृति का भूमिका हत्या के मामले में है। 68 साल के पूर्व डीजीपी का खून से लथपथ शव उनके आवास पर मिला था।
पल्लवी ने किया सबूतों का दावा
पल्लवी ने आरोप लगाए हैं कि ओमप्रकाश बेटी के दिमाग को निशाना बना रहे थे, इसलिए उसे नशा देने लगे थे। बेटी रोज मर रही थी, वह असुरक्षित थी। यहां तक कि उसके लैपटॉप, सभी डिवाइस हैक कर लिए थे। इन सब बातों को लेकर उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। बेटी उनके खिलाफ आवाज न उठा सके, इसलिए ऐसा किया जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार पल्लवी ने दावा किया कि संपत्ति को लेकर ओमप्रकाश उनके खिलाफ काम कर रहे थे। उन लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर करने की साजिश रची गई थी। पति हमेशा बहू और बेटे का पक्ष लेते थे।
जमीन विवाद या कुछ और…
पुलिस मामले में इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद है या कुछ और। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि ओमप्रकाश पर 8 से 10 वार किए गए थे। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। पूर्व डीजीपी की सुरक्षा में तैनात एक अधिकारी ने दावा किया है कि ओमप्रकाश और पल्लवी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पिछले कुछ दिन से तो विवाद काफी बढ़ गया था। बता दें कि 2015 में ओमप्रकाश को कर्नाटक का डीजीपी नियुक्त किया गया था। सामने ये भी आया था कि दांडेली में पूर्व डीजीपी ने कुछ जमीन खरीदी थी। पल्लवी यह जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रही थी।
यह भी पढ़ें:Highest FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर कुछ ज्यादा ऑफर कर रहे ये बैंक, 8.10% तक मिल रहा ब्याज
यह भी पढ़ें:SBI ही नहीं, इन सरकारी बैंकों ने भी सस्ता कर दिया लोन, जानें क्या हैं लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट्स
संबंधित खबरें
'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
14 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
54 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines