पूर्व BJP सांसद रामविलास वेदांती का निधन, राम मंदिर आंदोलन के थे सूत्रधार

Ram Vilas Vedanti Passes Away: राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार रामविलास वेदांती जी महाराज का निधन हो गया है. उन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान आखिरी सांस ली. उनके निधन पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है.

Ram Vilas Vedanti Ji Maharaj

Ram Vilas Vedanti Ji Maharaj

Ram Vilas Vedanti Passes Away: पूर्व BJP सांसद और राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार रामविलास वेदांती का निधन हो गया है. उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली. सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें गत 13 दिसंबर को ही भोपाल से एयरलिफ्ट करके रीवा के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज 15 दिसंबर को उनका निधन हो गया. वे 10 दिसंबर को रामकथा करने के लिए मध्य प्रदेश गए थे, जहां उनकी तबियत अचानक बिगड़ी थी.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने उन्हें भर्ती कराया था और उन्होंने ने ही सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर उनके निधन की जानकारी देश को दी. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के सूत्रधार रामविलास वेदांती नहीं रहे. उन्होंने कई साल तक राम मंदिर के लिए संघर्ष किया. उन्होंने अपना पूरा जीवन संतों के जीवन, धर्म, आस्था और देशभकति को समर्पित किया. उनका जाना एक धर्म युग का खत्म हो जाना है. उनका जाना रामभक्तों के साथ-साथ भारतीय समाज, सनातन परंपरा और भारती संस्कृति के लिए क्षति है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. रामविलास वेदांती महाराज के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि डॉ. रामविलास वेदांती का दुनिया को अलविदा कहना आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है. उनका दुनिया से चले जाना एक युग का अवसान हो जाना है. धर्म, समाज और देश की सेवा को समर्पित उनका जीवन भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. दिवंगत पुण्यात्मा को भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

विज्ञापन

हनुमानगढ़ी के महंत के शिष्य थे वेदांती महाराज

बता दें कि रामविलास वेदांती हिंदू धाम नयाघाट में वशिष्ठ भवन आश्रम में रहते थे. वे हनुमानगढ़ी के महंत और राम मंदिर उद्धारक महंत अभिराम दास के शिष्य थे. महंत राघवेश दास वेदांती उनके उत्तराधिकारी हैं. वे रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य भी रहे. 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा ढहाने के मामले में दर्ज केस में उनको भी नामजद किया गया था. वे 1996 में मछली सीट से BJP को लोकसभा सांसद रहे. 12वीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से BJP सांसद बने थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ