हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जनरल नरवणे की नई बुक लॉन्च, पिछली किताब का शशि थरूर से क्या है कनेक्शन, संसद में क्यों हुआ था बवाल?

जनरल एमएम नरवणे की नई किताब लॉन्च होते ही उनकी पिछली बुक का विवाद फिर चर्चा में है. जानिए शशि थरूर से क्या है कनेक्शन और संसद में क्यों मचा था हंगामा.

विज्ञापन
Credit: News24

पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनकी नई किताब ‘The Curious and the Classified: Unearthing Military Myths and Mysteries’, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. ये एक नॉन-फिक्शन किताब है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़े कई अनसुने किस्से, मिथक और रहस्यों को सामने लाया गया है. इसमें सैन्य जीवन की चुनौतियों, सैनिकों के अनुभव और उन कहानियों को शामिल किया गया है, जिनके बारे में आम लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती. लेकिन इस बुक लॉन्च के साथ ही उनकी पिछली किताब और उससे जुड़े विवाद भी फिर चर्चा में आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ ऑनलाइन लीक होने पर FIR दर्ज

संसद में क्यों हुआ था विवाद?

दरअसल, जनरल नरवणे की पिछली किताब ‘Four Stars of Destiny’ अभी तक पब्लिश नहीं हुई है, लेकिन इसके कुछ अंश सामने आने के बाद संसद में बड़ा बवाल खड़ा हो गया था. खासतौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन अंशों का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरवणे की किताब में कुछ ऐसे संवेदनशील मुद्दों का जिक्र था, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य फैसलों से जुड़े बताए गए. इन्हीं बातों को लेकर संसद में हंगामा हुआ. स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को ये कहकर रोक दिया कि वो किसी ऐसी किताब का जिक्र नहीं कर सकते जो अभी तक पब्लिश भी नहीं हुई है. हालांकि, बाद में पब्लिशर की ओर से भी ये साफ किया गया कि ये किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है और जो भी बातें सामने आईं, वो ऑफिशियल तौर पर साबित नहीं हैं. इसके बावजूद ये मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया.

विज्ञापन

शशि थरूर से क्या है कनेक्शन?

नई किताब के लॉन्च के दौरान एक दिलचस्प खुलासा भी हुआ. जनरल नरवणे ने बताया कि उन्हें लिखने की प्रेरणा कांग्रेस नेता शशि थरूर की एक किताब पढ़ने के बाद मिली. दरअसल दो साल पहले जनरल नरवणे एक दोस्त के घर गए थे, जहां उनकी नजर शशि थरूर की किताब ‘अ वंडरलैंड ऑफ वर्ड्स’ पर पड़ी. उसी पल उन्हें लगा कि उन्हें भी किताब लिखनी चाहिए. जनरल नरवणे ने अपनी नई बुक की शुरुआत में इसका जिक्र करते हुए कहा कि थरूर के लिखने के स्टाइल और टॉपिक्स ने उन्हें भी अपने अनुभवों और सेना से जुड़े किस्सों को शेयर करने के लिए इंस्पायर किया.

ये भी पढ़ें: ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पब्लिश हुई या नहीं? विवाद के बीच पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का आया पहला बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola