हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विदेशी पिस्टल, मशीन गन… दिल्ली में इंटरनेशनल आर्म्स रैकेट का पर्दापाश, नेपाल से दिल्ली तक ऐसे करते थे सप्लाई

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ट्रांसनेशनल आर्म्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कई हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तकरीबन डेढ़ दर्जन से ज्यादा अवैध पिस्टल बरामद की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

दिल्ली में बड़ा इंटरनेशनल आर्म्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ट्रांसनेशनल आर्म्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कई हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तकरीबन डेढ़ दर्जन से ज्यादा अवैध पिस्टल बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अत्याधुनिक और खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अंतरराज्यीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हथियारों की सप्लाई में शामिल था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल हथियार सप्लायर मॉड्यूल को पकड़ा है जिसका लिंक पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में फैले अवैध हथियार सप्लायरों के साथ है। इस गैंग से जुड़े 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के करोल बाग में बस पलटने से 2 यात्रियों ने तोड़ा दम, कई की हालत गंभीर

विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से 21 विदेशी पिस्टल मशीन गन और ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की है। साथ ही 200 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। इनके पास से ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए, जिनमें सब-मशीन गन (चेक गणराज्य निर्मित) और अलग अलग पिस्टल शामिल हैं। इनमें PX-5.7, Stoeger (तुर्की निर्मित), PX-3 (चीन निर्मित), Shadow CZ (चेक गणराज्य निर्मित), Beretta (इटली निर्मित), Taurus (ब्राजील निर्मित), और Walther (जर्मनी निर्मित)। PX-5.7 पिस्तौल का इस्तेमाल विशेष बल (Special Forces) ही करते हैं।

पुलिस के अनुसार, इन हथियारों की तस्करी भारत में पाकिस्तान से, भारत-नेपाल सीमा के रास्ते की जाती थी, और फिर इन्हें दिल्ली-NCR तथा अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किया जाता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ₹1.03 लाख करोड़ का बजट पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रांसपोर्ट पर सबसे ज्यादा खर्च

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola