External Affairs Minister: देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं. अपनी रूस यात्रा के दौरान उन्होंने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने SCO की बैठक में भी भाग लिया. बैठक में विदेश मंत्री ने जियो पॉलिटिक्स में भारत की अहम भूमिकाएं गिनाई. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान विदेश मंत्री की मौजूदगी में आतंकवाद के मुद्दे को सीधे तौर पर एड्रेस किया और इसके खिलाफ लड़ने की भी बात कह डाली है. बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी जल्द ही भारत आने वाले हैं.
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए
मॉस्को में आयोजित SCO (शंघाई सहयोग संगठन) में शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ‘SCO की स्थापना ही तीन बुराइयों ‘अलगाववाद, चरमपंथ और आतंकवाद’ से लड़ने के लिए हुई थी. आज ये खतरे पहले से भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं’. उन्होंने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखाना की बात पर जोर दिया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ‘भारत को अपने लोगों की सुरक्षा का पूरा हक है और जरूरत पड़ने पर हम यह अधिकार इस्तेमाल करेंगे.
यह भी पढ़ें- पुतिन के भारत दौरे की तारीख आई सामने, रूसी राष्ट्रपति के साथ हो सकती हैं बड़ी डील
आंतकवाद के मामले में किसी तरह का कोई बहाना बर्दाश्त नहीं
बैठक में विदेश मंत्री ने कहा कि ‘आंतकवाद के मामले में किसी तरह का कोई बहाना, टालमटोल या उसे छुपाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी’. इस दौरान एससीओ की इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार भी मौजूद थे. विदेश मंत्री जयशंकर का यह बयान इंटरनेशनल लेवल पर ऐसे समय में सामने आया है, जब दिल्ली में हुए आतंकी हमले की साजिश का कनैक्शन पाकिस्तान से जुडने का शक हो रहा है. इस हमले के तार पाक में जैश-ए-मोहम्मद से जुडे होने की बात सामने आ रही हैं.
यह भी पढ़ें- कितनी खतरनाक है रूसी मिसाइल 9M729? जानें खूबियां और हथियार को लेकर अमेरिका से विवाद की वजह
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
19 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
56 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines