नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्री ने कहा-‘पाकिस्तान आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता है। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के प्रमोटर, प्रोटेक्टर और आतंकी इंडस्ट्री के प्रवक्ता के तौर पर परिभाषित किया।
पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ नहीं बैठ सकते
विदेश मंत्री कहा है कि आतंक के पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ नहीं बैठ सकते। जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था है और हमेशा रहेगा। वह बोले कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सदस्य देश के विदेश मंत्री के तौर पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ बाकी सदस्य देशों के विदेश मंत्री की तरह ही व्यवहार किया गया। लेकिन, आतंकवाद के प्रमोटर, प्रोटेक्टर और इंडस्ट्री के स्पोक्सपर्सन के तौर पर उनकी (पाकिस्तान) पोजीशन को काउंटर किया गया।
दो दिवसीय बैठक SCO Summit
इससे पहले विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक (SCO Summit) गुरुवार को गोवा में शुरू हुई। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर एससीओ के लगभग सभी देशों के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं। इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हैं। बैठक में कई क्षेत्रीय, वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
17 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
24 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
40 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines