S Jaishankar Rajya Sabha Tenure: विदेश मंत्री एस जयशंकर का बतौर राज्यसभा सांसद का कार्यकाल शुक्रवार यानी 18 अगस्त को खत्म हो गया। हालांकि दो दिन बाद यानी 21 अगस्त को वे एक बार फिर राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे और विदेश मंत्री बने रहेंगे। बता दें कि 2019 में राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया था।
जयशंकर के अलावा टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, शुभेंदु शेखर रे और डोला सेन का कार्यकाल भी शुक्रवार को खत्म हुआ है। ये चारों नेता 21 अगस्त को दोबारा राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। इन चारों नेताओं के अलावा 5 अन्य नवनिर्वाचित सांसद भी राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सोमवार को संसद भवन में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इन सांसदों का खत्म हुआ है कार्यकाल
भाजपा के एस जयशंकर, दिनेश चंद्र जेमलभाई अनावादिया और लोखंडवाला जुगलसिंह माथुरजी का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हुआ है। मानसून सत्र के आखिरी दिन इन सांसदों को विदाई दी गई। इनके अलावा टीएमसी के डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, सुष्मिता देव, शांता छेत्री, सुखेंदु शेखर रे और कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य का भी कार्यकाल खत्म हुआ है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से देश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव कराए गए थे और मतगणना भी इसी दिन की गई थी।
जिन नए राज्यसभा सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें डोला सेन, सुखेंदु शेखर रे, डेरेक ओ ब्रायन, प्रकाश चिक बड़ाइक, समीरुल इस्लाम (टीएमसी), नागेंद्र रे, केसरीदेवसिंह दिग्विजयसिंह झाला, बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और एस जयशंकर (भाजपा) शामिल हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=HXMjy-ZxKHk
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
34 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
2 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines