दुनिया में इन दिनों करीब सभी महाशक्तिों में युद्ध या यु्द्ध से हालात हैं। अमेरिका, ईरान, चीन, ताइवान, अफगानिस्तान जैसे तमाम देश आंतरिक और बाहरी संघर्ष से जूझ रहे हैं। इसी बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि जब देशों में बड़ी समस्याएं आती हैं और उनसे निपटने की क्षमता उनमें नहीं होती, तो वे स्वाभाविक रूप से उन देशों की ओर रुख करते हैं जो सक्षम होते हैं। हमारे क्षेत्र में यह विश्वास बढ़ता जा रहा है कि इस मामले में जिस देश पर भरोसा किया जा सकता है, वह भारत है।
दरअसल, भारत के विदेश मंत्री जयशंकर इन दिनों लक्जमबर्ग देश के दौरे पर हैं। भारत पर बात करते हुए कहा कि दुनिया का विश्वास कई वर्षों के अनुभव से उपजा है। यह स्वतः उत्पन्न नहीं हुआ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जब कोविड महामारी आई, तो हमारे लगभग सभी पड़ोसी देशों को हमसे ही पहला टीका मिला।
इसके अलावा जयशंकर ने वेजेनुएला पर भी बात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वेनेजुएला की स्थिति पर हम चिंतित हैं। कहा कि हम सभी पक्षों से बैठकर बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने की अपील करते हैं। इसके अलावा जयशंकर ने अन्य देशों को सलाह भी दी।
लक्जमबर्ग में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर कहते हैं कि आज के दौर में देश तभी कोई काम करते हैं जब उससे उन्हें सीधा लाभ हो। वे मुफ्त सलाह देंगे। अगर कुछ होता है, तो वे कहेंगे, कृपया ऐसा न करें। अगर तनाव है तो हमें चिंता होती है। कभी-कभी आप लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं, जैसा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था।
कहा कि अब, अगर आप उनसे पूछें, अरे सच में, आपको चिंता है, तो आप अपने क्षेत्र को क्यों नहीं देखते और खुद से पूछते हैं, वहां हिंसा का स्तर क्या है, कितना जोखिम उठाया गया है, आपके कार्यों को लेकर हम बाकी लोगों को कितनी चिंता है? लेकिन यही दुनिया का स्वभाव है। लोग जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। हमें इसे इसी भावना से स्वीकार करना होगा।
यह भी पढ़ें: ‘क्या वेनेजुएला की तरह हमारे PM को भी किडनैप करके ले जाएंगे ट्रंप?’ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का ये कैसा बयान
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
6 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
10 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
11 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
12 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines