हैदाराबाद की नेशनल पुलिस अकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे IPS उदय कृष्ण रेड्डी ने सुसाइड की कोशिश की, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. रेड्डी पर उनके साथ ट्रेनिंग कर रही महिला IPS प्रोबेशनर ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. ट्रेनी उदय कृष्ण रेड्डी ने सुसाइड नोट में दावा किया कि वो उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला IPS प्रोबेशनर के साथ रिलेशनशिप में थे. उन्होंने लिखा कि शादी के बाद भी वो उनके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रही थी.
क्या है मामला?
सूत्रों के हवाले से पता चला कि उदय रेड्डी रविवार शाम को एक दोस्त के घर गए थे, जहां उन्होंने ज़हर की एक बोतल पी ली. हालांकि इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये आत्महत्या की कोशिश थी या कुछ और. दरअसल, एक महिला IPS प्रोबेशनर ने रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उनपर पीछा करने, मारपीट करने, आपराधिक धमकी देने और उसकी मर्ज़ी के बिना प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप लगे थे. महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. कहा जा रहा है इन्हीं आरोपों से आहत होकर उदय रेड्डी ने सुसाइड का रास्ता चुना.
महिला ने क्या आरोप लगाए?
महिला IPS प्रोबेशनर ने आरोप लगाए कि रेड्डी ने उन्हें WhatsApp पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे और साथ ट्रेनिंग ले रहे दूसरे लोगों के सामने उनके बारे में अपमानजनक बातें कहीं. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि रेड्डी उनके साथ ये कहकर बदसलूकी की है कि वो किसी और पुरुष सहकर्मी के साथ रिश्ते में हैं. महिला का कहना था कि रेड्डी ने ज़बरदस्ती उनका फोन छीना और पासवर्ड भी लिया. रेड्डी पर ये भी आरोप था कि वो महिला को अपने साथ घसीटते हुए कमरे में ले गए, उनके साथ मारपीट की, इस दौरान उन्होंने महिला के बाल खींचे और उनके गले पर चाकू तक रख दिया. महिला ने रेड्डी पर सबसे बड़ा आरोप ये लगाया कि उन्होंने उनकी मर्जी के बिना उनका प्राइवेट वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किया और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए वो वीडियो उनके पति को भेज दिया.
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
उदय रेड्डी ने सुसाइड नोट में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि महिला उनके मना करने के बावजूद कमरे में आई और रिलेशनशिप जारी रखने के लिए उनपर दबाव बनाया. सुसाइड नोट में लिखा था- “मैं, उदय कृष्ण रेड्डी और महिला जून 2025 से रिश्ते में थे. उसकी शादी के बाद भी, हम शारीरिक और भावनात्मक रूप से रिश्ते में बने रहे. वो खुद मेरे कमरे में आई, उसने कई बार व्हाट्सएप चैट पर मुझसे कमरा खोलने के लिए कहा और झगड़ा शुरू किया. मैंने सबूत के तौर पर उन्हें अपने फोन में रिकॉर्ड किया. मैंने सिर्फ बचाव में उस पर प्रतिक्रिया दी, इसका वीडियो सबूत मौजूद है.” उन्होंने आगे लिखा, “9.7.2016 को, वो खुद मेरे कमरे में ये कहकर आई कि उसे संबंध बनाने की इच्छा महसूस हो रही है. उसने बिना किसी सहमति के मुझे किस किया और गले लगाया. इसलिए मैंने इसे सबूत के तौर पर रिकॉर्ड किया और उसके पति को भेज दिया, क्योंकि मैंने उसे पहले ही कई बार मेरे कमरे में ना आने के लिए कहा था.” IPS ट्रेनी ने आगे लिखा कि बाद में महिला ने सब कुछ तोड़-मरोड़कर पेश किया और आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जो उनके मुताबिक सच नहीं है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उसके दोस्तों के उकसाने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई और महिला, उसके पति और दो बाकी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनका कहना है कि सबूतों के आधार पर वो आगे एक्शन लेगी.
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
1 hr agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
2 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
2 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
4 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
16 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
18 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines