हैदाराबाद की नेशनल पुलिस अकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे IPS उदय कृष्ण रेड्डी ने सुसाइड की कोशिश की, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. रेड्डी पर उनके साथ ट्रेनिंग कर रही महिला IPS प्रोबेशनर ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. ट्रेनी उदय कृष्ण रेड्डी ने सुसाइड नोट में दावा किया कि वो उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला IPS प्रोबेशनर के साथ रिलेशनशिप में थे. उन्होंने लिखा कि शादी के बाद भी वो उनके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रही थी.
क्या है मामला?
सूत्रों के हवाले से पता चला कि उदय रेड्डी रविवार शाम को एक दोस्त के घर गए थे, जहां उन्होंने ज़हर की एक बोतल पी ली. हालांकि इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये आत्महत्या की कोशिश थी या कुछ और. दरअसल, एक महिला IPS प्रोबेशनर ने रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उनपर पीछा करने, मारपीट करने, आपराधिक धमकी देने और उसकी मर्ज़ी के बिना प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप लगे थे. महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. कहा जा रहा है इन्हीं आरोपों से आहत होकर उदय रेड्डी ने सुसाइड का रास्ता चुना.
महिला ने क्या आरोप लगाए?
महिला IPS प्रोबेशनर ने आरोप लगाए कि रेड्डी ने उन्हें WhatsApp पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे और साथ ट्रेनिंग ले रहे दूसरे लोगों के सामने उनके बारे में अपमानजनक बातें कहीं. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि रेड्डी उनके साथ ये कहकर बदसलूकी की है कि वो किसी और पुरुष सहकर्मी के साथ रिश्ते में हैं. महिला का कहना था कि रेड्डी ने ज़बरदस्ती उनका फोन छीना और पासवर्ड भी लिया. रेड्डी पर ये भी आरोप था कि वो महिला को अपने साथ घसीटते हुए कमरे में ले गए, उनके साथ मारपीट की, इस दौरान उन्होंने महिला के बाल खींचे और उनके गले पर चाकू तक रख दिया. महिला ने रेड्डी पर सबसे बड़ा आरोप ये लगाया कि उन्होंने उनकी मर्जी के बिना उनका प्राइवेट वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किया और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए वो वीडियो उनके पति को भेज दिया.
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
उदय रेड्डी ने सुसाइड नोट में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि महिला उनके मना करने के बावजूद कमरे में आई और रिलेशनशिप जारी रखने के लिए उनपर दबाव बनाया. सुसाइड नोट में लिखा था- "मैं, उदय कृष्ण रेड्डी और महिला जून 2025 से रिश्ते में थे. उसकी शादी के बाद भी, हम शारीरिक और भावनात्मक रूप से रिश्ते में बने रहे. वो खुद मेरे कमरे में आई, उसने कई बार व्हाट्सएप चैट पर मुझसे कमरा खोलने के लिए कहा और झगड़ा शुरू किया. मैंने सबूत के तौर पर उन्हें अपने फोन में रिकॉर्ड किया. मैंने सिर्फ बचाव में उस पर प्रतिक्रिया दी, इसका वीडियो सबूत मौजूद है." उन्होंने आगे लिखा, "9.7.2016 को, वो खुद मेरे कमरे में ये कहकर आई कि उसे संबंध बनाने की इच्छा महसूस हो रही है. उसने बिना किसी सहमति के मुझे किस किया और गले लगाया. इसलिए मैंने इसे सबूत के तौर पर रिकॉर्ड किया और उसके पति को भेज दिया, क्योंकि मैंने उसे पहले ही कई बार मेरे कमरे में ना आने के लिए कहा था." IPS ट्रेनी ने आगे लिखा कि बाद में महिला ने सब कुछ तोड़-मरोड़कर पेश किया और आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जो उनके मुताबिक सच नहीं है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उसके दोस्तों के उकसाने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई और महिला, उसके पति और दो बाकी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनका कहना है कि सबूतों के आधार पर वो आगे एक्शन लेगी.
हैदाराबाद की नेशनल पुलिस अकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे IPS उदय कृष्ण रेड्डी ने सुसाइड की कोशिश की, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. रेड्डी पर उनके साथ ट्रेनिंग कर रही महिला IPS प्रोबेशनर ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. ट्रेनी उदय कृष्ण रेड्डी ने सुसाइड नोट में दावा किया कि वो उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला IPS प्रोबेशनर के साथ रिलेशनशिप में थे. उन्होंने लिखा कि शादी के बाद भी वो उनके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रही थी.
क्या है मामला?
सूत्रों के हवाले से पता चला कि उदय रेड्डी रविवार शाम को एक दोस्त के घर गए थे, जहां उन्होंने ज़हर की एक बोतल पी ली. हालांकि इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये आत्महत्या की कोशिश थी या कुछ और. दरअसल, एक महिला IPS प्रोबेशनर ने रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उनपर पीछा करने, मारपीट करने, आपराधिक धमकी देने और उसकी मर्ज़ी के बिना प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप लगे थे. महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. कहा जा रहा है इन्हीं आरोपों से आहत होकर उदय रेड्डी ने सुसाइड का रास्ता चुना.
महिला ने क्या आरोप लगाए?
महिला IPS प्रोबेशनर ने आरोप लगाए कि रेड्डी ने उन्हें WhatsApp पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे और साथ ट्रेनिंग ले रहे दूसरे लोगों के सामने उनके बारे में अपमानजनक बातें कहीं. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि रेड्डी उनके साथ ये कहकर बदसलूकी की है कि वो किसी और पुरुष सहकर्मी के साथ रिश्ते में हैं. महिला का कहना था कि रेड्डी ने ज़बरदस्ती उनका फोन छीना और पासवर्ड भी लिया. रेड्डी पर ये भी आरोप था कि वो महिला को अपने साथ घसीटते हुए कमरे में ले गए, उनके साथ मारपीट की, इस दौरान उन्होंने महिला के बाल खींचे और उनके गले पर चाकू तक रख दिया. महिला ने रेड्डी पर सबसे बड़ा आरोप ये लगाया कि उन्होंने उनकी मर्जी के बिना उनका प्राइवेट वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किया और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए वो वीडियो उनके पति को भेज दिया.
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
उदय रेड्डी ने सुसाइड नोट में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि महिला उनके मना करने के बावजूद कमरे में आई और रिलेशनशिप जारी रखने के लिए उनपर दबाव बनाया. सुसाइड नोट में लिखा था- “मैं, उदय कृष्ण रेड्डी और महिला जून 2025 से रिश्ते में थे. उसकी शादी के बाद भी, हम शारीरिक और भावनात्मक रूप से रिश्ते में बने रहे. वो खुद मेरे कमरे में आई, उसने कई बार व्हाट्सएप चैट पर मुझसे कमरा खोलने के लिए कहा और झगड़ा शुरू किया. मैंने सबूत के तौर पर उन्हें अपने फोन में रिकॉर्ड किया. मैंने सिर्फ बचाव में उस पर प्रतिक्रिया दी, इसका वीडियो सबूत मौजूद है.” उन्होंने आगे लिखा, “9.7.2016 को, वो खुद मेरे कमरे में ये कहकर आई कि उसे संबंध बनाने की इच्छा महसूस हो रही है. उसने बिना किसी सहमति के मुझे किस किया और गले लगाया. इसलिए मैंने इसे सबूत के तौर पर रिकॉर्ड किया और उसके पति को भेज दिया, क्योंकि मैंने उसे पहले ही कई बार मेरे कमरे में ना आने के लिए कहा था.” IPS ट्रेनी ने आगे लिखा कि बाद में महिला ने सब कुछ तोड़-मरोड़कर पेश किया और आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जो उनके मुताबिक सच नहीं है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उसके दोस्तों के उकसाने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई और महिला, उसके पति और दो बाकी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनका कहना है कि सबूतों के आधार पर वो आगे एक्शन लेगी.