Forbes Top 10 most Powerful Countries: भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। भारत को दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की फेहरिस्त से बाहर निकाल दिया गया है। इसी के साथ फोर्ब्स की लिस्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं। तो आइए जानते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है?
फोर्ब्स ने जारी की टॉप 10 देशों की लिस्ट
मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अमेरिका सबसे टॉप पर है। वहीं दूसरे नंबर चीन और तीसरे नंबर पर रूस का नाम शामिल है। इसके अलावा चौथे नंबर पर UK, पांचवें नंबर पर जर्मनी, छठे नंबर पर दक्षिण कोरिया, सातवें नंबर पर फ्रांस, आठवें नंबर पर जापान, नौवें नंबर पर सऊदी अरब और दसवें नंबर पर इजराइल का नाम मौजूद है।
यह भी पढ़ें- ISRO Mission: इसरो के ‘नाविक’ मिशन में क्या दिक्कत आई? 29 जनवरी को लॉन्च हुआ था NVS-02 सैटेलाइट
भारत को किया गया बाहर
फोर्ब्स ने टॉप 20 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट से भारत को बाहर कर दिया है। भारत की जगह इस लिस्ट में सऊदी अरब का नाम शामिल है। ऐसे में फोर्ब्स की लिस्ट भी सवालों के घेरे में आ चुकी है। बता दें कि फोर्ब्स ने यह लिस्ट 5 पैमानों पर तैयार की गई है।
1. देश के नेता
2. आर्थिक प्रभाव
3. राजनीतिक प्रभाव
4. मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन
5. सैन्य शक्ति
फोर्ब्स पर उठे सवाल
फोर्ब्स की इस लिस्ट पर अब सवाल उठने लगे हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी, चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति और पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भारत को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है। ऐसे में कई जानकारों का कहना है कि फोर्ब्स की रैकिंग पद्धति भारत के प्रभाव को आंकने में काफी हद तक फेल हो गई है।
यह भी पढ़ें- CBSE Admit Card Download: 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, 5 स्टेप्स में करें डाउनलोड
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
4 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
7 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines