देशभर में एक बार फिर से मानसून का असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में एक तरफ जहां बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली, वहीं कई राज्यों में यही वर्षा आम लोगों के लिए आफत बन गई है. असम में भारी बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, लोगों के घर आधे पानी में डूबे हुए हैं. राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ की वजह से अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, 25 जिलों में 7 लाख 27 हजार से अधिक लोग इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
100 से अधिक लोग लापता
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है. भारतीय सेना, वायुसेना और आपदा राहत बलों को बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चराईदेव और शिवसागर सहित बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि इस बार बाढ़ का मुख्य कारण पड़ोसी राज्य नागालैंड से आने वाला पानी का भारी बहाव है. हिमंत बिस्वा ने बताया कि बाढ़ में 100 अधिक लोग लापता हैं और आने वाले समय में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
9 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines