Flood Alert: देश में इस वक्त भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू, हिमाचल और पंजाब में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब में 1,000 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश में भी कई हाईवे टूट गए हैं, जिससे आवाजाही ठप है। दिल्ली में भी सोमवार को पूरे दिन बारिश हुई है।
यहां दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी बरसात के चलते ट्रैफिक घंटों तक रहा। इसके बाद आज यूपी और गुरुग्राम के स्कूलों को बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देष दिए गए हैं। इन वीडियोज के जरिए देखें ताजा हालात।
देखें बाढ़ का खौफनाक मंजर इन वीडियोज में
सोमवार को हुई बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कों पर भरा पानी। लोगों को हो रही दिक्कत। यहां आज स्कूलों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली के यमुना बाजार में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा हुआ है। इस क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिसके बाद सभी को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल डैम के कई गेटों को खोल दिया गया है। बता दें कि यहां भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान के दौसा इलाके में लगातार भारी बारिश से कई नहरें उफान पर हैं और पानी सड़कों पर बह रहा है। दौसा में कल करीब 177 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हरिपुरा बांध उफान पर है और राहत दल पूरी तरह सतर्क हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हम निवासियों से अपील करते हैं कि किसी भी आपात स्थिति की तुरंत सूचना नियंत्रण कक्ष को दें।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे के पुनर्निर्माण कार्य में मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में हुए भूस्खलन से सड़क को भारी नुकसान हुआ है।
पंजाब में भी सालों बाद आई इस भयावह बाढ़ ने अपनी चपेट में करीब 1000 से ज्यादा गांवों को ले लिया है। राहत बचाव का काम करने के लिए बोट से रेस्क्यू टीम लगी हुई है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में बाढ़ का कहर, 30 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा गांव डूबे… पीएम मोदी ने की सीएम भगवंत मान से बात
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
2 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
3 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
3 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
4 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
5 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
7 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines