पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान को आक्रामक तेवर दिखा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए भारत ने पहले सिंधु जल संधि खत्म करने का ऐलान किया और चेतावनी दी कि पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि भारत की ओर से बिना कोई सूचना दिए अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया गया, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ आ गई है। POK के बाढ़ में डूबने का खतरा मंडरा गया है।
पाक मीडिया का कहना है कि उरी में अनंतनाग जिले से चकोठी में पानी घुस गया है, जिसके बाद झेलम नदी में मुजफ्फराबाद के हट्टिन बाला इलाके में पानी छोड़ा गया है। इसलिए मुजफ्फराबाद में वॉटर इमरजेंसी लगानी पड़ गई है, क्योंकि मुजफ्फराबाद में बाढ़ आ गई है, जिस वजह से पाकिस्तान के लोगों में डर और दहशत फैल गई है। पाकिस्तानी मीडिया ने भारत पर झेलम नदी में जानबूझकर पानी छोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भारत की ओर से चली गई चाल बताया है।
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ सकता तनाव
Geo की रिपोर्ट के अनुसार, झेलम नदी में पानी का स्तर बढ़ने के बाद पाकिस्तान सरकार ने मस्जिदों से घोषणा कराकर लोगों को अलर्ट कर दिया है। झेलम नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है, लेकिन चेतावनी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर जाने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी रेस्क्यू टीमों को मैदान में उतार दिया है।
राजनीतिक विष्लेषक का कहना है कि झेलम नदी में पानी छोड़ा जाना अप्रत्याशित था, लेकिन सिंधु जल संधि खत्म करने के बाद ऐसा कुछ होना तय था, लेकिन भारत की ओर से झेलम नदी में इस तरह पानी छोड़ना, भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है। 3 युद्ध होने के बावजूद संधि टिकी हुई थी, लेकिन अब भारत इस संधि से बाहर आने के लिए तैयार है तो अंजाम तो भुगतने पड़ेंगे।
भारत करेगा पश्चिमी नदियों के पानी का इस्तेमाल
बता दें कि सिंधु जल संधि खत्म करने के बाद भारत सरकार संधि के तहत पाकिस्तान के अधिकार वाली पश्चिम नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब के पानी का इस्तेमाल करने के तरीके खोज रहा है। इन तीनों नदियों के पानी को पाकिस्तान सिंधु जल संधि के तहत इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन अब भारत इन तीनों नदियों का पानी पाकिस्तान को नहीं देना चाहता।
गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1960 की सिंधु जल संधि के भविष्य पर चर्चा की गई और तीनों नदियों के पानी को इस्तेमाल करने के तरीकों संबंधी प्रस्ताव पेश किया। विश्व बैंक की मध्यस्थता से सिंधु जल संधि हुई थी और भारत को पूर्वी नदियों सतलुज, ब्यास और रावी के पानी का इस्तेमाल करने का अधिकार मिला।
अब संधि खत्म होने के बाद भारत को सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी इस्तेमाल करने का अधिकार भी मिल गया है।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines