Karnataka Oath Ceremony: कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार का गठन हो गया। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बने। उनके साथ 8 अन्य विधायकों को भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई। शपथ समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी। उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे। हम जो कहते हैं हम कर दिखाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हमने यात्रा में कहा था नफरत को मिटाया और मोहब्बत जीती। नफरत के बाजार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली है। कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं। आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सही यह आप और हम जानते है। मीडिया में लिखा गया कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी क्यों जीती। इस जीत का सिर्फ एक कारण है और वह है कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ खड़ी हुई।
ये आठ विधायक बने मंत्री
आठ विधायकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे, जी परमेश्वर और एमबी पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। अन्य विधायकों में केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान शामिल हैं।
विपक्षी के सभी बड़े नेता हुए शामिल
समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता उपस्थित थे। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी ने कई विपक्षी दलों और उनके नेताओं को भी निमंत्रण भेजा था।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे। अन्य विपक्षी नेताओं में शरद पवार और कमल हासन शामिल थे। अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन बेंगलुरु में नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
35 mins agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
3 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
10 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines