ब्रिटेन की सरकार ने 1917 में पहले विश्व युद्ध के समय लिया कर्ज चुकाने से मना कर दिया है. ब्रिटिश सरकार को 109 साल पहले 35000 रुपये का कर्ज दिया गया था. यह कर्ज मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मशहूर रूठिया परिवार ने दिया था. जी हां, सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने भोपाल सियासत के प्रशासनिक कामकाज के लिए ब्रिटिश सरकार को 35000 रुपये का लोन दिया था. 109 साल बाद अक्टूबर 2026 में यह रकम ब्याज के कारण एक करोड़ से ज्यादा हो गई है. लोन को वापस पाने के लिए रूठिया परिवार ने लीगल नेटिस भेजा था, जिसका जवाब आ गया है, जिसमें लोन चुकाने से इनकार कर दिया गया है.
ब्रिटिश सरकार ने 35000 लोन के सबूत मांगे
ब्रिटेन के लोन मैनेजमेंट ऑफिस ने ईमेल भेजकर लीगल नोटिस का जवाब दिया है, जिसमें कहा गया है कि दिए गए लोन का ऑफिशियल रिकॉर्ड या सबूत नहीं है. जबकि रूठिया परिवार ने दावा किया है कि उनके पूर्वज सेठ जुम्मा लाल ने 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान 35000 रुपये का लोन ब्रिटिश सरकार को दिया था. आज तक यह रकम वापस नहीं दी गई और न ही इसे वापस देने का नाम लिया गया. इसलिए जुम्मा लाल के वंशत विनय रुठिया ने वकील श्रेयांश रानीवाला के जरिए ब्रिटेन की सरकार को कानूनी नोटिस भेजा. 3 अगस्त को ब्रिटेन ने ईमेल भेजकर रूठिया परिवार से दस्तावेज, शर्तें और प्रमाण पत्र देने को कहा गया था.
जवाब से विनय रूठिया ने जताई असंतुष्टि
विनय रूठिया ने बताया कि ब्रिटिश सरकार ने 16 अक्टूबर 2026 के लीगल नोटिस का जवाब भेजा, लेकिन वे इस जवाब से खुश नहीं हैं, क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने लोन चुकाने के लिए डाली गई कानूनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है. ईमेल में कहा गया है कि विनय रूठिया ने पॉलिटिकल एजेंसी के सिग्नेचर वाले डॉक्यूमेंट और सर्टिफाइड रिकॉर्ड भेजे, लेकिन ब्रिटिश सरकार के रिकॉर्ड में लोन से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट या रिकॉर्ड नहीं है. इसलिए ब्रिटिश सरकार लोन के लिए जिम्मेदार नहीं है. विनय रूठिया का कहना है कि ब्रिटिश सरकार को लोन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इसे चुकाने में पूरी पारदर्शिता बरतनी होगी.
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
35 mins ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
36 mins agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
50 mins agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
1 hr agoLIVE: महाराष्ट्र के जलगांव में कार-कंटेनर की टक्कर, 3 लोगों की मौत
2 hrs agoवोटर लिस्ट में नाम गायब है तो क्या करें? देखें आसान ऑनलाइन तरीका
4 hrs agoरांका-दास की बेल प्रोसेस के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, NCR दर्ज
11 hrs ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
13 hrs agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
14 hrs ago'देश में हिंसा और सत्ता परिवर्तन की थी साजिश', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines