देश की पहली महिला IAS Anna Rajam कौन? किरण बेदी के नाम कौन सा रिकार्ड

Women’s Day 2025 IAS Anna Rajam IPS Kiran Bedi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आइए हम आपको देश की 2 बड़ी महिला शख्सियतों से रूबर करवाते हैं। देश की पहली महिला IAS अन्ना राजम मल्होत्रा और पहली महिला IPS किरण बेदी के बारे में जानते हैं।

Women's Day 2025 IAS Anna Rajam IPS Kiran Bedi

Women’s Day 2025 IAS Anna Rajam IPS Kiran Bedi: कल यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आइए हम आपको देश की 2 नामचीन महिला शख्सियतों से रूबरू करवाते हैं। देश की पहली महिला IPS कौन थीं? ज्यादातर लोग इस सवाल का जवाब जानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि देश की पहली महिला IAS कौन थीं?

विज्ञापन

देश की पहली महिला IAS

अन्ना राजम मल्होत्रा को देश की पहली महिला IAS कहा जाता है, जिन्होंने 27 साल की उम्र में यह परीक्षा पास करके इतिहास रच दिया था। केरल के एर्नाकुलम जिले से ताल्लुक रखने वाली अन्ना राजम मल्होत्रा ने कोझिकोड़ से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए मद्रास विश्वविद्यालय चली गईं।

विज्ञापन

अन्ना के नाम रिकॉर्ड्स

1951 में अन्ना राजम मल्होत्रा ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) पास कर ली। वो मद्रास कैडर की अधिकारी रहीं अन्ना ने अपने पूरे कार्यकाल में 2 प्रधानमंत्रियों और 7 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। 1982 में मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट का विकास करके उन्होंने एशियम गेम्स में अहम योगदान दिया था। 1989 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वहीं 2018 में 91 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

देश की पहली महिला IPS

देश की पहली महिला IPS किरण बेदी को भला कौन नहीं जानता? 1972 IPS बनने वाली किरण बेदी देश के कई बड़े पदों पर रह चुकी हैं। अमृतसर से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद किरण बेदी ने अंग्रेजी में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। 1970-1972 तक खालसा कॉलेज में पढ़ाने के बाद किरण बेदी ने UPSC की परीक्षा पास की और वो देश की पहली महिला IPS अफसर बन गईं।

विज्ञापन

IPS Kiran Bedi

किरण बेदी के नाम रिकॉर्ड्स

किरण बेदी ने 2007 में सिविल सेवा से रिटायरमेंट ले ली थी। IPS बनने के अलावा किरण बेदी ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप और ऑल इंडिया एशियन चैंपियनशिप विनर रह चुकी हैं। ट्रैफिक पुलिस की प्रमुख रहते हुए किरण बेदी ने ‘नो पार्किंग’ में खड़ी कई बड़ी हस्तियों की गाड़ियां उठवा ली, जिसके कारण उनका नाम क्रेन बेदी पड़ गया था। तिहाड़ जेल की जेलर बनने के बाद किरण बेदी ने कई बड़े बदलाव किए। 2016-2021 तक वो पुडुचेरी की राज्यपाल भी रहीं। किरण बेदी को शौर्य पुरस्कार, रमन मैग्सेसे पुरस्कार समेत कई खिताबों से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ