पहली बार PM के प्लेन ने हाईवे पर की लैंडिंग, मोदी ने असम में इमरजेंसी स्ट्रिप का किया उद्घाटन
Author: Raghav Tiwari
Feb 14, 2026 02:33 PM IST
पीएम मोदी शनिवार को असम दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने डिब्रुगढ़-मोरान हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। ऐसा पहली बार हुआ जब प्रधानमंत्री का विमान किसी हाईवे पर उतरा हो। पीएम मोदी ने भारतीय वायु सेना के राफेल विमान ने डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) से उड़ान भरी।
डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर स्वागत किया। साथ ही पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन भी करेंगे। 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 6-लेन पुल पूर्वोत्तर का पहला ‘एक्स्ट्राडोज्ड’ पुल है।
यह भी पढ़ें: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, PM मोदी ने कैबिनेट बैठक में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को दी मंजूरी
बता दें कि आधुनिक पुल की मदद से गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच का सफर जो घंटों का सफर अब महज 7 मिनट का रह जाएगा। साथ ही पुल बनाने में भूकंपरोधी तकनीक और रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम का प्रयोग किया गया है।
इसके अलावा असम दौरे के दौरान पीएम मोदी ने रोड शो भी किया। साथ ही पीएम मोदी प्रधानमंत्री PM-eBus सेवा स्कीम के तहत 225 बसों का उद्घाटन करेंगे। इसमें से 100 बसें केवल गुवाहाटी को दी जाएंगी। बाकी की बसें नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ भेजीं जाएंगी।
पीएम मोदी कामरूप जिले के अमिगांव में नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के लिए नेशनल डेटा सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे। जानकारी के अनुसार इस सेंटर से उम्मीद है कि यह इलाके के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करेगा। साथ ही डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तहत लोगों को सर्विस देने में मदद करेगा। पीएम मोदी के दौरे में सीएम हिमंत बिस्वा भी साथ रहे।
यह भी पढ़ें: ‘आजादी के बाद भी गुलामी के प्रतीकों को ढोया जाता रहा’, PM मोदी का ‘सेवा तीर्थ’ से पहला संबोधन