One Nation One Election: ‘एक देश-एक चुनाव’ पर बुधवार को पहली संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक हुई। मीटिंग की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के सांसद पीपी चौधरी ने की। इस दौरान लॉ मिनिस्ट्री ने लगभग 18 हजार पेज की प्रेजेंटेशन दी। विपक्ष ने बिल का विरोध किया। प्रेजेंटेशन के बाद विपक्षी सांसदों ने अपनी राय रखी। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस बिल को संविधान की भावना के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की साजिश रच रही है। तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने पूछा कि खर्चा कम करना जरूरी है या लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 37 साल तक क्यों नहीं हुए विधानसभा चुनाव? पहले चुनाव में बीजेपी ने रचा था इतिहास
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और मुकुल वासनिक ने भी बिल का विरोध करते हुए इसको संविधान के बेसिक स्ट्रक्चर के खिलाफ बताया। जेपीसी की बैठक में सबसे पहले कानून और विधि मंत्रालय की ओर से वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर प्रेजेंटेशन दी गई। उसके बाद पहले भाजपा फिर कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं ने एक-एक कर अपनी राय दी।
दो सदस्य नहीं आए मीटिंग में
प्रियंका गांधी ने एक देश एक चुनाव को लेकर सरकार की दलीलों पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या इससे चुनाव में खर्च कम होगा? ऐसा आप कैसे कह सकते हैं? बीजेपी ने कहा कि अलग-अलग समय पर अलग-अलग राज्यों में चुनाव होने से खर्च बेतहाशा होता है। इसके अलावा विकास की गति पर भी प्रभाव पड़ता है। जेपीसी की अगली बैठक कल होगी।
बता दें कि बिल को शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार ने पेश किया था। जिसे अब 39 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (Joint Parliamentary Committee) के सामने रखा गया है। समिति की पहली बैठक में 37 सांसद मौजूद रहे। मीटिंग में बीजेपी के सांसद सीएम रमेश और एलजेपी की सांसद शांभवी चौधरी व्यक्तिगत कारणों के चलते शामिल नहीं हो पाईं।
यह भी पढ़ें:‘AAP ने तार-तार की राजनीतिक मर्यादा’; BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी भड़के, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए सवाल
इस समिति में सभी प्रमुख दलों के नेता शामिल किए गए हैं। कांग्रेस से प्रियंका गांधी वाड्रा, जदयू से संजय झा, शिवसेना शिंदे गुट से श्रीकांत शिंदे, आप से संजय सिंह और टीएमसी से कल्याण बनर्जी के अलावा अन्य शामिल हैं। बैठक में पहले दिन बिल के प्रावधानों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया। पूर्व में की गई सिफारिशों को भी समिति के सामने रखा गया।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
44 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines