डेंगू अब देश में तबाही नहीं मचाएगा. न ही डेंगू अब लोगों की जान ले पाएगा. क्योंकि देश को डेंगू की पहली वैक्सीन मिल गई है. केंद्र सरकार ने जापानी कंपनी ताकेदा फार्मास्युटिकल की QDENGA वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. देश की ड्रग नियामक संस्था सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड एंड ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की मंजूरी मिलने के बाद यह वैक्सीन भारतीय मेडिकल मार्केट में मिलने लगेगी. यह वैक्सीन टेट्रावैलेंट लाइव अटेन्यूएटेड टेक्नोलॉजी से बनी है, डेंगू वायरस के चारों सेरोटाइप से सिक्योर करती है.
कोरोना की तरह वैक्सीन की 2 डोज लगेंगी
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिश पर वैक्सीन को मंजूर किया. वैक्सीन को 4 से 60 वर्ष की उम्र के लोग लगवा सकते हैं. जिन्हें डेंगू नहीं हुआ है, वे भी इसे लगवा सकते हैं. कोरोना की तरह डेंगू की वैक्सीन भी 2 डोज में लगेगी. इसकी दोनों डोज की अनुमानित कीमत 6000 से 12000 के बीच हो सकती है. हैदराबाद की कंपनी इस दवाई केा अब भारत में ही बना रही है. वहीं इस दवाई की डोज बड़े स्तर पर और काफी संख्या में होगी तो इसके रेट में गिरावट आ सकती है.
अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कम करेगी
क्लिनिकल डेटा के अनुसार, यह वैक्सीन काफी प्रभावशाली है. डेंगू के चारों स्ट्रेन से होने वाली संक्रमण को फैलने से रोकने में यह कारगर साबित हुई है. यह वैक्सीन डेंगू के खतरे को 61 से 80 प्रतिशत कम कर सकती है. हालांकि वैक्सीन लेने के बाद डेंगू होने का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होगा, लेकिन डेंगू होने पर अस्पताल में भर्ती होने की नौबत नहीं आएगी. इस वैक्सीन की दोनों डोज ले लेने के बाद डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने का खतरा 84% से 90 प्रतिशत तक कम हो जाता है.
भारत के लिए क्यों जरूरी है डेंगू वैक्सीन
बता दें कि भारत में हर साल डेंगू के सबसे ज्यादा केस मिलते हैं. दुनिया के कुल डेंगू केसों के एक-तिहाई केस भारत में मिलते हैं. पिछले 20 साल में भारत में डेंगू के केसों में 11 गुना इजाफा हुआ है. साल 2025 में देश में डेंगू के 1.13 लाख मरीज मिले थे. QDENGA वैक्सीन डेंगू के खतरे को कम करेगी. लक्षण दिखते ही वैक्सीन को लगवाया जा सकता है. इसलिए वैक्सीन लगवाने से पहले टेस्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पहले कभी डेंगू हुआ है या नहीं हुआ है, तब भी वैक्सीन ली जा सकती है. जिसे डेंगू हो चुका है, वह भी लगवा सकता है और जिसे नहीं हुआ है, वह भी लगवा सकता है.
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
20 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines