असम में गोलीबारी, मंत्री ने की सीबीआई जांच की मांग

असम के मंत्री जयंत मल्लबरुआ

असम के मंत्री जयंत मल्लबरुआ

विज्ञापन

मेघालय: असम के मंत्री जयंत मल्लबरुआ ने बुधवार को केंद्र सरकार से असम-मेघालय सीमा से लगे मुकरोह इलाके में हुई गोलीबारी की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। बता दें मंगलवार को इस घटना में छह लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

इससे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस मामले में कहा था  कि “घटना में मेघालय के पांच और असम वन रक्षक सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई।” इस घटना के बारे में बताते हुए संगमा ने कहा था कि “मुक्रोह गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें असम पुलिस और असम के वन रक्षकों द्वारा की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई।

आगे सीएम बोले मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है और मेघालय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक लकड़ी से लदे एक ट्रक का असम पुलिस के साथ असम के वन रक्षकों द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। जिससे मुक्रोह गांव के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और सुरक्षाकर्मियों को घरे लिया। इसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। 22 नवंबर से 7 जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ