हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Visakhapatnam बंदरगाह पर भीषण आग, 30 करोड़ की 40 नावें जलकर खाक

fire Visakhapatnam fishing harbour :आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम बंदरगाह पर अचानक आग लग गई। आग से 40 नावें जलकर खाक हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
fire Visakhapatnam fishing harbour

fire broke out Visakhapatnam fishing harbour Andhra Pradesh: आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में मछली पकड़ने के बंदरगाह में रविवार रात 11ः3 0 बजे भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक नाव में लगी इसके बाद वहां खड़ी 40 नावों को भी चपेट ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानबूझकर लगाई गई आग

बंदरगाह पर मौजूद मछुआरों ने बताया कि उन्हें संदेह है कि कुछ अपराधियों ने नावों में आग लगाने का काम किया होगा। उन्होंने बताया कि सबसे एक नाव में आग किसी पार्टी द्वारा लगाई गई थी इसके बाद यह सभी जगह पर फैल गई। आग से 30 करोड़ रुपये केे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नावों में आग के बाद मालिकों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

आग लगने के बाद हुआ विस्फोट

स्थानीय मछुआरों ने बताया कि आग रात करीब 11ः30 बजे लगी। डीसीपी आनंद रेड्डी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के बाद कुछ नावों में विस्फोट भी हुआ। माना जा रहा है कि ऐसा ईंधन टैंकों तक आग पहुंचने के कारण हुआ होगा। हादसे के बाद मछुआरों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola