Fire In Train: ओडिशा में बड़े हादसे का शिकार होने से बची दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस, AC कोच में लगी आग, सभी सुरक्षित

Durg Puri Express, Odisha Train Accident, Odisha Fire In Train

Fire In Train: ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में गुरुवार को दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के एक वातानुकूलित (AC) कोच में आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ECOR ने एक बयान में कहा कि गुरुवार शाम खरियार रोड स्टेशन पर ट्रेन के बी3 कोच में धुएं का पता चला। ब्रेक के पूरी तरह से न हटने के चलते लगातार रगड़ लगने की वजह से ट्रेन के ब्रेक पैड्स में आग लग गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, दुर्ग पुरी एक्सप्रेस के बी3 कोच में जैसे ही धुआं भरा लोग ट्रेन से बाहर निकल गए जिसकी वजह से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना की सूचना के बाद इस पर तुरंत काबू पा लिया गया और रात 11 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

एक हफ्ते पहले बालासोर में हादसे की शिकार हुई थी यात्री ट्रेन

बता दें कि एक हफ्ते पहले ही ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर हो गई थी। 2 जून को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की आपस में टक्कर के बाद 288 लोगों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ