राष्ट्रीय बजरंग दल ने बिहार के पटना निवासी चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल का कहना है कि खान सर द्वारा जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह एवं उनके परिवार की महिलाओं के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी से जम्मू का डोगरा समाज अत्यंत आहत और क्रोधित है। यह टिप्पणी न केवल ऐतिहासिक विरासत का अपमान है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने का भी प्रयास है।
बजरंग दल ने क्या कहा?
राष्ट्रीय बजरंग दल इस प्रकार की अभद्र भाषा और मानसिकता की कड़े शब्दों में निंदा करता है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने आज एक बयान में कहा कि ‘ऐसे लोगों को समाज में जगह नहीं मिलनी चाहिए, जो हमारे गौरवशाली इतिहास और नारी सम्मान पर कुठाराघात करें। हम मांग करते हैं कि बिहार सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन फैजल खान पर संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अंतर्गत तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार करे और कानूनन कड़ी सजा दिलाई जाए।’ उन्होंने कहा कि डोगरा समाज के गौरव की रक्षा के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल हमेशा तत्पर रहेगा और यदि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सड़कों पर उतर कर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगा।
ये भी पढ़ें:- ‘बिहार में अपराध किया तो होगा एनकाउंटर’, डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, ‘चलेगा बुलडोजर, जब्त होगी संपत्ति’
क्या कहा था खान सर ने?
खान सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल करने में देरी करना कश्मीर के महाराजा हरि सिंह की गलती थी। वह कश्मीर को स्विट्जरलैंड बनाना चाहते थे, उनके रिश्तेदारों को उठा लेकर गया था पाकिस्तान। हरि सिंह विशुद्ध लालची और मतलबी थे।’
कौन थे महाराजा हरि सिंह?
कश्मीर के महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम शासक थे। उनका जन्म 23 सितंबर 1895 को हुआ था और 26 अप्रैल 1961 को उनका निधन हो गया था। वह महाराजा प्रताप सिंह के भतीजे और राजा अमर सिंह के पुत्र थे। 1925 में अपने चाचा महाराजा प्रताप सिंह की मृत्यु के बाद हरि सिंह जम्मू-कश्मीर के शासक बने थे। 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद 26 अक्टूबर 1947 को उन्होंने भारत में जम्मू-कश्मीर के विलय के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
ये भी पढ़ें:- EC ने तेजस्वी यादव के SIR संबंधी आरोपों को बताया भ्रामक और तथ्यहीन, RJD नेता ने चुनाव आयोग के ‘सूत्र’ पर दिया विवादित बयान
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
36 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
55 mins agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines