Karnataka BJP MLA Muniratna Rape Case: कर्नाटक के राजराजेश्वरी से भाजपा विधायक मुनिरत्न के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना एक रिसाॅर्ट की है। विधायक समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि बीजेपी विधायक मुनिरत्न पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर ठेकेदार को धमकाने, गाली देने और मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने मुनिरत्न को 14 सितंबर को अरेस्ट किया था। बीजेपी विधायक को कोर्ट ने 30 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा हैं।
बता दें कि मुनिरत्न पर दलित ठेकेदार को धमकाने, उसे जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक शब्द कहने और रिश्वत मांगने का आरोप है। एमएलए के खिलाफ ठेकेदार ने 2 मामले 13 सितंबर को दर्ज करवाए थे। उन्हें पुलिस ने कोलार जिले से अरेस्ट किया था। ठेकेदार ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि विधायक ने उससे 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और रिश्वत नहीं देने पर काम खत्म करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं विधायक ने उसके साथ मारपीट की और अपशब्द कहे।
ये भी पढ़ेंःगोलीबारी में दबी दलितों की चीखें, आंखों के सामने फूंका घर… नवादा के अग्निकांड की पूरी कहानी
जानें कौन हैं मुनिरत्न
मामला सामने आने के बाद विधायक ने वीडियो जारी कर कहा कि पिछले 15 सालों में मुझ पर ऐसा आरोप किसी ने नहीं लगाया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। बता दें कि 58 साल के मुनिरत्न फिल्म प्रोड्यूसर और ठेकेदारी का काम करते थे। वे पहली बार नाॅर्थ बेंगलुरु से काउंसलर बने, फिर 2013 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2018 में भी वे विधायक चुने गए। इससे पहले वे कांग्रेस में थे लेकिन 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए। 2023 में फिर भाजपा से विधायक बने।
ये भी पढ़ेंः Salman Khan के पिता को धमकी देकर फरार हुई महिला, बोलीं- “लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?”
संबंधित खबरें
'सिर्फ ज्ञानेश के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया गया: CJP
3 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
35 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines