Suresh Gopi: त्रिशूर पूरम उत्सव के दौरान एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोपी पर इल्जाम लगाया गया कि उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए मरीजों के लिए बनाई गई एंबुलेंस का इस्तेमाल किया है, जो नियमों का उल्लंघन है। हालांकि गोपी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि एंबुलेंस का इस्तेमाल बचाव के लिए किया गया था।
त्रिशूर पूरम उत्सव में हुआ था एंबुलेंस का इस्तेमाल
इस साल अप्रैल में त्रिशूर पूरम उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री अभिजीत नायर और एक एम्बुलेंस चालक का नाम शामिल है। इसकी जानकारी रविवार को पुलिस ने दी है।
ये भी पढ़ें: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के विरोध में एक्टर विजय की पार्टी! BJP के साथ DMK को भी घेरा
सुरेश गोपी ने दी सफाई
FIR में कहा गया कि ‘गोपी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए अपने चुनाव प्रचार के लिए एंबुलेंस का मिसयूज किया। मरीजों के लिए बनाई गई एंबुलेंस को इस तरह के काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लेकिन उन्होंने प्रचार के लिए इसमें यात्रा की।’ इसपर गोपी ने अपना सफाई देते हुए कहा कि ‘उत्सव स्थल के पास उनकी कार पर हमला हुआ था, जिसके बाद वहां पर एंबुलेंस से बचाव का काम किया गया।’
मंत्री ने दावा किया कि उन्हें कुछ युवाओं ने बचाया था, जिन्होंने उन्हें उस एंबुलेंस में बैठाया था। इस दौरान वह एंबुलेंस पहले से ही उत्सव स्थल पर लोगों की मदद के लिए मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि उनपर आईपीसी की धारा 279 और 34 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179, 184, 188 और 192 लगाई गई हैं।
कौन हैं सुरेश गोपी?
66 साल के सुरेश गोपी केरल के अलप्पुजा के रहने वाले हैं। सुरेश गोपी ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, साथ ही वह प्लेबैक सिंगर भी हैं। सुरेश गोपी लंबे वक्त तक टीवी शो भी होस्ट कर चुके हैं। बीजेपी उम्मीदवार सुरेश गोपी ने केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट पर शानदार जीत हासिल करके इतिहास रच दिया था।
ये भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा पर अनंतनाग में 3 विदेशी आतंकी ढेर, जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
7 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
9 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines