केंद्रीय मंत्री Suresh Gopi समेत दो पर FIR, एंबुलेंस का निजी इस्तेमाल करना पड़ा भारी

Suresh Gopi: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी पर खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान मंत्री पर इल्जाम लगाया गया कि उन्होंने मरीजों के लिए बनाई गई एंबुलेंस का गलत इस्तेमाल किया है।

Union Minister Suresh Gopi

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

विज्ञापन

Suresh Gopi: त्रिशूर पूरम उत्सव के दौरान एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोपी पर इल्जाम लगाया गया कि उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए मरीजों के लिए बनाई गई एंबुलेंस का इस्तेमाल किया है, जो नियमों का उल्लंघन है। हालांकि गोपी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि एंबुलेंस का इस्तेमाल बचाव के लिए किया गया था।

त्रिशूर पूरम उत्सव में हुआ था एंबुलेंस का इस्तेमाल

इस साल अप्रैल में त्रिशूर पूरम उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री अभिजीत नायर और एक एम्बुलेंस चालक का नाम शामिल है। इसकी जानकारी रविवार को पुलिस ने दी है।

विज्ञापन

सुरेश गोपी ने दी सफाई

FIR में कहा गया कि ‘गोपी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए अपने चुनाव प्रचार के लिए एंबुलेंस का मिसयूज किया। मरीजों के लिए बनाई गई एंबुलेंस को इस तरह के काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लेकिन उन्होंने प्रचार के लिए इसमें यात्रा की।’ इसपर गोपी ने अपना सफाई देते हुए कहा कि ‘उत्सव स्थल के पास उनकी कार पर हमला हुआ था, जिसके बाद वहां पर एंबुलेंस से बचाव का काम किया गया।’

मंत्री ने दावा किया कि उन्हें कुछ युवाओं ने बचाया था, जिन्होंने उन्हें उस एंबुलेंस में बैठाया था। इस दौरान वह एंबुलेंस पहले से ही उत्सव स्थल पर लोगों की मदद के लिए मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि उनपर आईपीसी की धारा 279 और 34 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179, 184, 188 और 192 लगाई गई हैं।

विज्ञापन

कौन हैं सुरेश गोपी?

66 साल के सुरेश गोपी केरल के अलप्पुजा के रहने वाले हैं। सुरेश गोपी ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, साथ ही वह प्लेबैक सिंगर भी हैं। सुरेश गोपी लंबे वक्‍त तक टीवी शो भी होस्ट कर चुके हैं। बीजेपी उम्मीदवार सुरेश गोपी ने केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट पर शानदार जीत हासिल करके इतिहास रच दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ