सपा सांसद डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी ने अब सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव पर मामले दर्ज कराने की धमकी दी है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि मैं अखिलेश यादव और डिंपल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराऊंगा क्योंकि उनके कार्यकर्ता मुझे धमकियां भेज रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने विवादित बयान दिया था। सांसद मस्जिद में बिना सिर ढंके बैठीं थीं। विवादित बयान के बाद से लगातार मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। सपा ने उनपर FIR दर्ज कराई गई थी। साथ ही संसद में एनडीए सांसदों ने भी मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन किया। अब मौलाना ने सामने आकर मामले में उन्हें सपा कार्यकर्ताओं से धमकी मिलने का आरोप लगाया।
क्या अखिलेश यादव फोटोग्राफर पर केस कराएंगे- मौलाना
मामले पर बोलते हुए मौलना साजिद ने कहा कि फोटो में सांसद इकरा हसन सिर ढककर बैठी हैं। इनका कान, नाक कुछ भी नहीं दिख रहा है। इस्लामिक मान्यता में बैठी हैं। दूसरी तरफ, डिंपल यादव हैं। बेपर्दा में बैठी हैं। मौलाना ने कहा कि सवाल यह है कि यह आपत्तिजनक फोटो खींचकर जिसने भेजा है, अखिलेश यादव उन पर कार्रवाई करेंगे? ये फोटो सोशल मीडिया पर डाला है तो उसपर अखिलेश कार्रवाई करेंगे?
यह भी पढ़ें: मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ में FIR, सांसद डिंपल यादव पर की थी अभद्र टिप्पणी
पुलिस को दूंगा नंबर्स
मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि वह पुलिस के पास जाएंगे और वो नंबर्स देंगे जिनसे उन्हें धमकियां मिल रही हैं। अखिलेश यादव और डिंपल यादव पर मामला दर्ज कराएंगे। क्योंकि कार्यकर्ता तो उन्हीं के हैं।
अगर हिंदू सड़क पर रेप कर देता….
मैं मुसलमान हूं। मेरे खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। अगर हिंदू किसी महिला का सरेआम सड़क पर रेप कर दे तो संसद में प्रदर्शन नहीं होता। कहा कि चूंकि मैं मुस्लमान के खिलाफ बोल दिया तो… अगर यहां मुस्लिम महिला होती तो शायद खबर भी नहीं बनती।
मस्जिद कोई संसद नहीं
अगर अखिलेश यादव और डिंपल यादव माफी मांग लें कि हमने इस्लामिक मान्यताओं के खिलाफ किया है। तो मैं भी माफी मांग लूंगा। मस्जिद कोई संसद नहीं है। जो अभिनेत्री फिल्मों में अर्धनग्न होकर काम करती हैं, वह पूरी तरह से ढकी हुई संसद में आती है। तो क्या एक मस्जिद की गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए?
क्या है पूरा मामला?
गत 22 जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने कुछ सांसदों के साथ संसद के पास स्थित एक मस्जिद गए थे। बाद से वहां से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसमें रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद इकरा हसन समेत कई लोगों के बैठे हुए थे। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने इसे राजनीतिक बैठक बताकर विरोध किया था।
कहा था कि मस्जिद आस्था का केंद्र है। न कि किसी राजनीतिक गतिविधियों का। सपा नेता ने मर्यादाएं लांघी हैं और धार्मिक स्थल का दुरुपयोग किया है। इसके बाद से मामला तूल पकड़ गया। मामले में एक टीवी डिबेट में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव की फोटो दिखाकर विवादित बयान दिया था। डिंपल सांसद इकरा हसन के बगल में बैठीं दिख रहीं हैं। मौलाना ने आपत्ति जताई थी कि इकरा सिर ढककर बैठीं हैं और डिंपल यादव सिर खोलकर।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के मस्जिद जाने पर शुरू हुआ सियासी संग्राम, बीजेपी ने जुमा पर दी प्रदर्शन की चेतावनी
संबंधित खबरें
iPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines