Income Tax Bill 2025: कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि नया इनकम टैक्स बिल कानून Tax अधिकारियों को सभी करदाताओं के ई-मेल, सोशल मीडिया और बैंक खातों तक पहुंच की अनुमति देता है। इसके परिणामस्वरूप भारत एक ‘सर्विलांस स्टेट’ बन जाएगा। कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह सभी के लिए चेतावनी है, क्योंकि अब ई-मेल, सोशल मीडिया, बैंक और ट्रेडिंग खाते निशाने पर हैं। बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने नए इनकम टैक्स बिल की जांच के लिए लोकसभा सांसदों की 31 सदस्यीय सेलेक्ट कमेटी गठित की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा सांसद बैजयंत पांडा सेलेक्ट कमेटी के अध्यक्ष हैं।
क्या कहा कांग्रेस ने?
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कांग्रेस ने एक पोस्ट में कहा, ‘उन्होंने पेगासस के जरिए हम पर जासूसी की। अब वे हमारी निजी जिंदगी को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के नए कानून के तहत सरकार चुपचाप अधिकारियों को आपके डिजिटल जिंदगी में घुसपैठ करने की ताकत दे रही है। कोई वारंट नहीं, कोई नोटिस नहीं, केवल संदेह ही आपकी निजता को छीनने के लिए पर्याप्त है। यह निगरानी (surveillance) है। हमें इसका स्पष्ट रूप से विरोध करना चाहिए।’
सुप्रिया श्रीनेत ने दी चेतावनी
कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘चेतावनी: आपके ई-मेल, सोशल मीडिया बैंक और ट्रेडिंग खाते निशाने पर हैं। नया आयकर कानून टैक्स अधिकारियों को आपके ईमेल तक असीमित पहुंच की अनुमति देता है। ये आपकी निजी बातचीत को पढ़ सकते हैं, आपके सोशल मीडिया, आपकी पोस्ट, मैसेज और बातचीत पर नजर रख सकते हैं। आपके बैंक खातों को देख सकते हैं और आपकी कमाई और खर्च किए गए प्रत्येक रुपए पर नजर रख सकते हैं। साथ ही आपके ट्रेडिंग खातों पर, आपके निवेश और वित्तीय गतिविधियों पर भी नजर रख सकते हैं।’
‘क्या आप चुप रहेंगे या दूसरी ओर देखेंगे?’
उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें ऐसा करने के लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं है, केवल संदेह ही काफी है। एक ऐसी सरकार जिसके पास असीमित शक्ति है। मोदी सरकार, आलोचकों को चुप कराने और विपक्ष को कुचलने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यह अब नागरिकों को परेशान करेगी और डराएगी, विरोधियों को निशाना बनाकर राजनीतिक हिसाब बराबर करेगी और टैक्स विभाग को हथियार बनाकर प्रतिष्ठा और जीवन को नष्ट करेगी। यह निगरानी के अलावा कुछ नहीं है। क्या आप चुप रहेंगे या दूसरी ओर देखेंगे?’
नया इनकम टैक्स बिल में क्या है खास?
बता दें कि 13 फरवरी 2025 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में नए इनकम टैक्स बिल को पेश किया था। यह बिल मौजूदा इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा। नए बिल के आने से अलग-अलग कैटेगिरी के टैक्सपेयर्स जैसे इंडिविजुअल, कंपनियों और नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन पर असर पड़ेगा। अगले साल 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने वाला है और इसमें वर्तमान इनकम टैक्स एक्ट-1961 की तुलना में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इनमें खास ये है कि टैक्स चोरी की जांच के दौरान अधिकारी आपके फेसबुक, इंस्टा अकाउंट तक खंगाल सकते हैं। यहां तक कि अगर कोई यदि कोई टैक्सपेयर जांच में सहयोग से मना करता है, या फिर मांगने पर ई-मेल या सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल देने में आनाकानी करते हैं, तो अधिकारी उनके अकाउंट के पासवर्ड को बायपास कर सकते हैं, सेफ्टी सेटिंग्स को ओवरराइड कर सकते हैं और फाइलों को अनलॉक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
4 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines