11000 फीट ऊंचाई तक उड़ान, बारिश-बर्फबारी में भी एक्टिव… तेजस के लिए बना टर्बोफैन इंजन, 5 पॉइंट में जानें खासियतें

Tejas Fighter Jet Engine F404-IN20: भारत के फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिकी कंपनी ने एक इंजन बनाया है, जिसकी 5वीं डिलीवरी हो गई है. लड़ाकू विमान के दोनों मॉडल में इस इंजन को लगाया जाता है और यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सबसे भरोसेमंद इंजन माना जाता है.

Tejas Fighter Jet Engine

तेजस फाइटर जेट के दोनों मॉडल में इस इंजन का इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन

Engine F404-IN20 Features: भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना की ताकत और ज्यादा बढ़ने वाली है, क्योंकि फाइटर जेट तेजस में एक इंजन इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका 5वां ऑर्डर अमेरिकन कंपनी GE एयरोस्पेस ने डिलीवर कर दिया है. यइ इंजन F404 फैमिली का IN20 इंजन है, जिसे HAL तेजस विमानों तेजस Mk1 और Mk1A में लगाया जाएगा. 4.5वीं पीढ़ी के हल्के लड़ाकू विमान के लिए बना यह इंजन दुनिया का सबसे शक्तिशाली, सबसे भरोसेमंद और टर्बोफैन इंजन है.

यह भी पढ़ें: OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन अब पढ़ेंगे इंसान के दिमाग की बातें! जानिए नया Merge Labs प्रोजेक्ट

विज्ञापन

तेजस के लिए क्यों चुना गया है ये इंजन?

बता दें कि F404-IN20 को खासियतों के कारण फाइटर जेट तेजस के लिए इंजन को चुना गया है. पहली खासियत यह है कि यह इंजन भारतीय मौसमी परिस्थितियों में फाइटर जेट को एक्टिव रखने के लिए वेरिफाइड है. चाहे गर्मी हो या सर्दी, बारिश हो या बर्फबारी, धूल-मिट्टी से भरे एयरफील्ड में भी यह इंजन विमान को उड़ान भरने में सक्षम बनाएगा. इसके अलावा यह इंजन लेह-लद्दाख में 11000 फीट ऊंचाई तक विमान को ले जाने और एक्टिव रखने में सक्षम है.

सबसे ज्यादा थ्रस्ट के साथ मजबूत इंजन

दुनिया के 10 टन से कम वजन वाले फाइटर जेट्स के लिए यह सबसे पॉवरफुल इंजन है, क्योंकि इसका थ्रस्ट सबसे ज्यादा 90+ kN है, जिसके साथ यह तेजस Mk1A फाइटर जेट को 5.5 से 6 तक का थ्रस्ट इन वेट रेशो देता है. इस इंजन की देख-रेख करने में कम समय लगता है और यह लंबे समय तक चलने वाला इंजन है. भारतीय वायुसेना में पिछले 20 साल से F404-GE-IN20 इंजन इस्तेमाल हो रहा है और आज तक इसकी वजह से कोई हादसा नहीं हुआ है.

विज्ञापन

इंजन का वजन 1000 किलोग्राम से ज्यादा

बता दें कि यह इंजन अपने आप खुद में आए फॉल्ट को डिटेक्ट कर लेता है. रियल-टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग (HUMS) भी इसमें इंस्टॉल है. इस इंजन की लंबाई 4.04 मीटर और वजन 1035 किलोग्राम है. क्रिस्टल ब्लेड और थर्मल बैरियर की कोटिंग के साथ इस इंजन की उम्र भी काफी लंबी है. एक बार में 4000 घंटे तक वर्किंग रहने में यह इंजन सक्षम है और उसके बाद इसे मेंटेनेंस की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ