---विज्ञापन---

देश angle-right

FBI Director Kash Patel की गर्लफ्रेंड कौन? जानें क्यों हो रही चर्चा

FBI Director Kash Patel GirlFriend : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी वकील काश पटेल को FBI का नया निदेशक नियुक्त किया। इसके बाद से ही उनकी गर्लफ्रें एलेक्सिस विल्किंस भी चर्चा में हैं। जानिए दोनों की लव स्टोरी और एलेक्सिस के करियर के बारे में।

---विज्ञापन---

FBI Director Kash Patel GirlFriend : भारतीय-अमेरिकी वकील काश पटेल एफबीआई (FBI) निदेशक बनाए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 44 साल के काश पटेल को एफबीआई की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार को काश पटेल ने आधिकारिक तौर पर FBI के निदेशक के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने परिवार के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। काश पटेल के FBI डायरेक्टर बनने पर भारत में भी लोग खुशी जता रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच उनकी गर्लफ्रेंड की भी खूब चर्चा हो रही है। आखिर कौन हैं काश पटेल की गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस?

कौन हैं FBI के नए डायरेक्टर काश पटेल?

काश पटेल का जन्म न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में 25 फरवरी 1980 को हुआ था। उनके माता-पिता गुजराती थे। काश पटेल ने कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना करियर बनाया है। जब काश पटेल की कन्फर्मेशन हियरिंग चल रही थी, तब वहां उनकी गर्लफ्रेंड, कंट्री सिंगर और रिपब्लिकन प्रेस सेक्रेटरी एलेक्सिस विल्किंस भी मौजूद थीं। एलेक्सिस विल्किंस ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

---विज्ञापन---

काश पटेल की गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस कौन?

काश पटेल की गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रही हैं। विल्किंस एक फेमस कंट्री सिंगर हैं, साथ ही लेखक और राजनीतिक विश्लेषक भी हैं। इसके साथ ही रिपब्लिकन रिप्रेजेंटेटिव अब्राहम हमदे की प्रेस सचिव भी हैं। यही वजह है कि उनकी राजनीतिक पहचान काफी मजबूत है। विल्किंस के पहले म्यूजिक EP और उनके वेटरन्स डे ट्रिब्यूट सॉन्ग को 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक लोग देख चुके हैं। उन्होंने क्रिस यंग, जो निकोल्स, सारा इवांस जैसे कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alexis Wilkins (@alexiswilkins)

---विज्ञापन---

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

एलेक्सिस विल्किंस का बचपन स्विट्जरलैंड और इंग्लैंड में बीता है, इसके बाद वह नैशविले, टेनेसी शिफ्ट हुई। उन्होंने बेलमोंट यूनिवर्सिटी में बिजनेस और पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की। रिपोर्ट्स मानें तो पहली बार अक्टूबर 2022 में एक रैली में दोनों की मुलाकात हुई थी और साल 2023 से ही दोनों रिलेशनशिप में हैं।

First published on: Feb 22, 2025 09:03 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola