FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से देश में फास्टैग को लेकर एक नया बदलाव होने जा रहा है। केवल तीन दिनों में नया फास्टैग टोल पास एक्टिव होने लगेगा। इसके लिए NHAI और Rajmargyatra Mobile App के जरिए एक्टिवेशन होगा। नए नियम के मुताबिक, 3000 हजार रुपये का फास्टैग पास बनवाकर देशभर में सालभर में 200 ट्रिप्स का लाभ ले सकते हैं। टोल टैक्स की इस पॉलिसी में बदलाव की जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी। जानिए इसका लाभ कैसे ले सकते हैं और आपकी जेब पर इसका कैसे पॉजिटिव असर पड़ेगा?
क्या है फास्टैग का नया नियम?
मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अगर एक साल में ट्रिप्स को देखा जाए, तो इसमें करीब 10 हजार रुपये तक का खर्च आता है। सरकार ने इससे राहत देते हुए टोल टैक्स के लिए फास्टैग में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से केवल 3000 रुपये देकर 200 ट्रिप्स का लाभ ले सकते हैं। यह एक साल के लिए बनाया जाएगा, जो 60 किमी के अंदर मौजूद टोल पर लागू किया जाएगा।
इसके साथ ही देश के सभी नेशनल हाईवे पर इसका लाभ दिया जाएगा। सरकार ने यह बदलाव टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए लिया है।
ये भी पढ़ें: FASTag का ऐसे किया प्रयोग तो हो जाएगा ब्लैकलिस्ट, क्या है NHAI का नया नियम?
कहां से बनवा सकते हैं पास?
पास बनवाने के लिए NHAI की वेबसाइट और Rajmargyatra Mobile App पर जा सकते हैं। इसके लिए दिया गया होगा, जिस पर क्लिक कर सभी जानकारियां भरने के बाद पेमेंट करना होगा। पेमेंट करने के बाद आपका फास्टैग पास एक्टिवेट कर दिया जाएगा। बहुत लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या एक साल बाद पास खत्म होने के बाद फिर से नए FASTag की जरूरत होगी? बता दें कि एक साल पूरे हो जाने के बाद फिर से 3000 हजार रुपये का यहीं से रिचार्ज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 3000 वाले टोल पास पर नया अपडेट, इस तारीख से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines