जम्मू कश्मीर के पहलमाग में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन काफी बढ़ गई है। भारत सरकार की डिप्लोमेटिक स्ट्राइक से पाकिस्तान डर से थर्रा रहा है। इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत गांधी का देश है, हमने उन्हें (पाकिस्तान को) धमकी दी है कि हम पानी रोक देंगे, लेकिन हम उन्हें मारेंगे नहीं। हम उनके जितने क्रूर नहीं हैं। आइए जानते हैं कि फारूक अब्दुल्ला ने सिंधु जल समझौता को लेकर मोदी सरकार से क्या अपील की?
फारूक अब्दुल्ला ने मोदी सरकार से क्या की अपील?
एनसी के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे, तब जम्मू-कश्मीर के लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया था। इस संधि के कारण जम्मू-कश्मीर को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि वह उस पानी को जम्मू के लोगों तक पहुंचाने की योजना पर काम करे।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एक और बड़ी ‘स्ट्राइक’, व्यापार के बाद इस लेन-देन पर भी प्रतिबंध
वे कौन थे, जिन्होंने कश्मीरी पंडितों को मारा : फारूक अब्दुल्ला
उन्होंने कहा कि वे कौन थे, जिन्होंने कश्मीरी पंडितों को मारा। मुख्यमंत्री होने के नाते उन जगहों पर मैं नहीं जा सकता था, लेकिन महबूबा मुफ्ती आतंकवादियों के घरों में जाती थीं। हम कभी आतंकवाद के साथ नहीं रहे, और हम कभी पाकिस्तानी नहीं रहे- न हम थे और न ही हम होंगे। कश्मीर भारत का मुकुट है। अमरनाथ जी यहां हैं, और वे हमारी रक्षा करेंगे। जो लोग अमरनाथ यात्रा पर आएंगे, उनके दिल में कोई डर नहीं होगा, क्योंकि उनका रक्षक यहीं है। वही जान देता है और वही जान लेता है।
NC चीफ ने चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर क्या कहा?
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वे कहते हैं कि हम एक गरीब क्षेत्र हैं। हमारे पास सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता है। लेकिन, यह जगह आज रो रही है। मैं लोगों से आने की अपील करता हूं और वे निश्चित रूप से आएंगे। उन्होंने कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर कहा कि अभी ऐसी बातें कहने का समय नहीं हैं। अगर हम ऐसी बातें करेंगे तो इससे पड़ोसी मजबूत होगा।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तान से तनाव के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर नाइट में जमकर गरजे राफेल-जगुआर, देखें Video
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
9 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
9 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
10 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
10 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
11 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
11 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
13 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines