Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 9 महीनों से जारी रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आशा है कि भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने के साथ ही पीएम मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करा देंगे।
नेशनल कांफ्रेंस (NC) के नेता डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को ये बातें कही। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की भी कामना की। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि भारत को जी20 देशों की अध्यक्षता (एक साल के लिए) मिली है। हो सकता है कि भारत पर इन सभी देशों का बोझ हो और मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में सफल होंगे।
अब्दुल्ला बोले- हमें बैठकर पड़ोसी से बात करनी होगी
भारत-पाकिस्तान संबंधों का जिक्र करते हुए डॉ. अब्दुल्ला ने कहा, ‘हमें बैठकर अपने पड़ोसी से बात करनी होगी। मुझे यह प्रासंगिक नहीं लगता जब नई दिल्ली कहती है कि वह जम्मू-कश्मीर के युवाओं और लोगों से बात करेगी। सच बोलने के लिए मुझे देशद्रोही करार दिया जा रहा है।”
डॉ. अब्दुल्ला ने कहा, “नेशनल कांफ्रेंस को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। पार्टी लोगों की भलाई के लिए अपनी निर्धारित भूमिका निभाएगी।” अब्दुल्ला ने कहा, “चुनाव की तारीखें चुनाव आयोग और केंद्र सरकार द्वारा तय की जानी हैं। मुझे जम्मू-कश्मीर में कोई कट्टरता नहीं दिख रही है।
1 दिसंबर से भारत संभालेगा G20 की अध्यक्षता
बता दें कि पिछले सप्ताह इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 अध्यक्षता सौंपी थी। भारत 1 दिसंबर से आधिकारिक तौर पर G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत G-20 का जिम्मा ऐसे समय ले रहा है जब विश्व जियो पॉलिटिकल तनावों, आर्थिक मंदी और ऊर्जा की बढ़ी हुई कीमतों और महामारी के दुष्प्रभावों से एक साथ जूझ रहा है। ऐसे समय विश्व G-20 के तरफ आशा की नज़र से देख रहा है।
संबंधित खबरें
'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
13 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines