Farooq Abdullah on Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। उद्घाटन को लेकर राजनीतिक दलों के नेता लगातार सियासी बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का बयान भी सामने आया है। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी एक पंथ और संप्रदाय तक सीमित नहीं है। वे सभी के हैं, पूरे विश्व के हैं। उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया था।
यह भी पढ़ेंः कौन थे कोठारी बंधु, जिनकी बहन को भेजा गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम ने हमेशा प्यार और भाईचारे की बात की। उन्होंने एक-दूसरे की सहायता की। राम ने सभी को एक मैसेज दिया था।फारूक यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि आज जब राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है तो हमें भाईचारे को बनाए रखने के लिए काम करना होगा जो अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कहा था कि अगर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान से बात नहीं की गई तो हमारी स्थिति भी गाजा जैसी हो जाएगी।
भाजपा राम का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही
इधर राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। चौधरी ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट अपना निर्णय सुना चुका था। इसके बाद ये लोग बड़ी चतुराई से इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः अटलजी की कविता…स्मृति ईरानी की आवाज… कांग्रेस को क्यों डिलीट करना पड़ा ‘न्याय यात्रा’ का प्रोमो वीडियो?
बता दें कि पीएम मोदी आज अयोध्या के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने नये एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इतना ही नहीं उन्होंने 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने आज अयोध्या में 15 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
43 mins agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
5 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
5 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines