Farooq Abdullah on Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर में बीती रात हुए आतंकी हमले से पूरी घाटी दहल गई थी। रात से ही इस हमले की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस कायराना हमले में कई लोगों की जान चली गई। इसी बीच घाटी में सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि वो कश्मीर को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे।
क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?
फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान को आतंक का खेल बंद करने की चेतावनी दी है। फारूक अब्दुल्ला ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को यह सब बंद करना होगा। हम नई दिल्ली से अच्छे रिश्ते चाहते हैं। हम किसी भी हालत में कश्मीर को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे।
यह भी पढ़ें- पन्नू केस से है दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन? खालिस्तानी लिंक और पाकिस्तान से जुड़ा तार; जानें क्या है पूरी कहानी?
पाकिस्तान को दी चेतावनी
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पाकिस्तान को बताना चाहता हूं कि अगर वो भारत के साथ अच्छे रिश्ते बरकरार रखना चाहते हैं, तो उन्हें आतंक का गंदा खेल बंद करना होगा। कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा। हमें शांति और सुकून के साथ रहने दें। अगर पाकिस्तान नहीं रुका, तो उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
आतंकवाद खत्म करने का समय आ गया – फारूक
पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले 75 साल में वो कश्मीर को पाकिस्तान नहीं बना पाए, अब तो यह पूरी तरह से नामुमकिन है। अब समय आ गया है कि आतंकवाद को खत्म किया जाए। वरना उन्हें इसका बड़ा हर्जाना चुकाना पड़ सकता है। अगर वो हमारे निर्दोष लोगों को मारेंगे, तो भला कैसे बातचीत शुरू कर सकते हैं?
आतंकी हमले में 7 की मौत
बता दें कि बीती रात गांदरबल जिले में स्थित श्रीनगर-लेह हाइवे पर कुछ आतंकियों की दहशत देखने को मिली। टनल बनाने वाले 6 मजदूरों और 1 डॉक्टर को आतंकियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) मामले की जांच कर रही है। घाटी में सर्च ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अभी तक आतंकियों का सुराग नहीं मिल सका है।
यह भी पढ़ें- एयर इंडिया के यात्रियों को प्लेन में ब्लास्ट की धमकी, आतंकी ने लिखा- 1 से 19 नवंबर तक यात्रा खतरनाक
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines