Farooq Abdullah on Article 370: देश में आज अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के 6 साल पूरे हो गए हैं। एक तरफ इन 6 सालों में जम्मू-कश्मीर में हुए विकास पर बात की जा रही है। दूसरी तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला है। फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि ‘मुझे शांति आती नहीं दिख रही है, हमारे मजबूत पड़ोसी हैं, चाहे वह चीन हो या पाकिस्तान हो।’
‘पाकिस्तान और चीन मजबूत पड़ोसी’
5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के 6 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि ‘मुझे जम्मू-कश्मीर में शांति आती नजर नहीं आ रही है। मुझे लगता है कि हम यह सोचकर मूर्खता कर रहे हैं कि यहां पर रातोंरात शांति आ जाएगी।’
ये भी पढ़ें: ‘ये बहुत बड़ा आशीर्वाद है…’ वंदे भारत ट्रेन में सफर करने के बाद क्या बोले फारूक अब्दुल्ला
इसके साथ ही फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान और चीन दोनों को एक मजबूत पड़ोसी बताते हुए कहा कि ‘हमें कोई रास्ता निकालना होगा। इसके लिए जंग कोई रास्ता नहीं हो सकता है। आपको कलम उठाकर बातचीत करनी ही होगी, इससे हमें कितना नुकसान होगा।’
राज्य का दर्जा कब लौटाएंगे?
फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने पर कहा कि ‘सरकार ये दर्जा कब लौटाएगी? साथ ही उन्होंने 370 हटाने के बाद इन 6 सालों में जम्मू-कश्मीर की बेहतरी पर भी सवाल किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक क्या किया? कुलगाम में चल रहे एनकाउंटर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं, इस देश का भविष्य क्या है, उससे मुझे बहुत दुख हो रहा है।’
ये भी पढ़ें: ‘हम पाकिस्तानियों को नहीं मारेंगे, क्योंकि…’, सिंधु जल संधि को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने मोदी सरकार से की ये अपील
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines