Farmers Protest: कीलें-कंक्रीट की दीवार, 3 लेयर सिक्योरिटी; आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, रोकने की तैयारी कैसी?

Farmers Protest: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरनारत पंजाब के किसान आज फिर दिल्ली कूच करने के लिए तैयार हैं। वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने की तैयारी भी पूरी कर रखी है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर से सरकार-पुलिस से किसानों को दिल्ली जाने देने की अपील की है।

Farmers Protest

किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर पुलिस की तैयारी।

Farmers March to Delhi Update: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरनारत पंजाब के किसान आज फिर दिल्ली कूच करने के लिए तैयार हैं। वहीं हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की तैयारी युद्ध स्तर पर कर रखी है। किसानों को शंभू बॉर्डर से ही निकलने नहीं देने के आदेश हैं। इसके चलते अंबाला में धारा 144 और धारा 163 लागू है। 9 दिसंबर तक इंटरनेट सर्विस बंद है।

विज्ञापन

101 किसानों का जत्था संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले आज दिल्ली जाने के लिए निकलेंगे। किसानों का प्लान दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर धरना देने और संसद का घेराव करने का है, लेकिन आज कूच करने से पहले किसान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मीटिंग करेंगे। अगर मीटिंग में सहमति नहीं बनी तो 101 किसान दिल्ली जाने के लिए निकलेंगे।

विज्ञापन

शंभू बॉर्डर पर पुलिस की तैयारी ऐसी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के 8 दिसंबर को दिल्ली कूच के ऐलान के साथ ही हरियाणा पुलिस एक्शन मोड में आ गई। अंबाला, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर, जींद में दाता सिंहवाला बॉर्डर, खनौरी बॉर्डर और सिरसा के डबवाली से लगते पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने शंभू बॉर्डर की सड़कों पर कीलें ठोंक दी हैं। उसके बाद कंक्रीट की दीवार बनाई गई है। इसके बाद बैरियर और ब्रेकर लगे हैं। फिर आंसू गैस को गोलों, वाटर कैनन और दंगा नियंत्रण वाहन के साथ पुलिस बल तैनात है। थ्री लेयर सिक्यारिटी के साथ पुलिस किसानों को शंभू बॉर्ड तक की सीमित करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

सरवन सिंह पंधेर का बयान आया सामने

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आज किसानों के विरोध प्रदर्शन के 300 दिन हो गए हैं। किसान शांतिपूर्ण तरीके से पैदल दिल्ली मार्च करेंगे। सरकार और पुलिस से अपील है कि वह किसानों को दिल्ली जाने दें। केंद्र सरकार से बातचीत करने के लिए कोई मैसेज नहीं मिला। मोदी सरकार बातचीत के मूड में लग भी नहीं रही। 6 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली जाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से हुई झड़प में 16 किसान घायल हुए। इनमें से 4 किसान अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ