Farmers Protest : किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर दिल्ली कूच कर गए हैं। पुलिस ने पंजाब से चले किसानों को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है। पिछले छह दिनों से बॉर्डर पर डटे किसानों को मनाने के लिए सरकार भी जुटी है। चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच आज चौथे दौर की बात होने वाली है। सरकार ने 14 फरवरी तक इंटरनेट बैन कर दिया। सरकार के साथ बैठक से पहले किसानों ने घोषणा की कि अगर आज समाधान नहीं तो कल दिल्ली कूच करेंगे। आइए जानते हैं कि किसानों की क्या हैं मांगें, जिसे लेकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों की इन तीन मांगों पर होगी बातचीत
किसानों और सरकार के बीच अबतक तीन बार बैठक हो चुकी है, लेकिन कई मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। किसानों की एमएसपी की गारंटी पर कानून समेत कुल 13 मांगें हैं। सरकार उनकी 10 मांगें मानने के लिए तैयार है, लेकिन अभी 3 मुद्दों पर बात नहीं बन पाई है। ये तीन मांगें एमएसपी गारंटी पर कानून बनाना, 60 वर्ष से ज्याद उम्र वाले किसानों को पेंशन और किसानों की कर्जमाफी हैं, जिन पर आज वार्ता होनी है।
यह भी पढे़ं : ‘किसानों पर आंसू गैस छोड़े, लाठियां-गोलियां चलाईं…’ Farmers Protest पर क्या बोले शिवपाल यादव
https://twitter.com/Davinder_777/status/1759137460150563259
सरकार ने किसानों की 10 मांगें मानीं
1. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर फसलों की कीमत मिलनी चाहिए। फसलों के उत्पादन की लागत से 25 फीसदी ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले।
2. एक बार फिर भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 लागू हो।
3. लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वालों की जमानत रद्द हो और दोषियों को सजा मिले।
4. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर रोक लगनी चाहिए।
यह भी पढे़ं : मोदी सरकार में किसानों के लिए कितना हुआ काम? सर्वे ने चौंकाया, देखें Video
5. बिजली संशोधन विधेयक 2020 कैंसिल हो।
6. मनरेगा में हर मजदूर को 200 दिन काम और उनकी मजदूरी 700 रुपये होनी चाहिए।
7. किसान प्रदर्शन में मारे गए किसानों के परिजनों को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
8. नकली कीटनाशक दवाई, बीज और खाद्य बेचने वाली कंपनियों पर कानून बनना चाहिए। साथ ही सरकार खुद फसल बीमा करे।
9. मसालों जैसे मिर्च-हल्की के लिए राष्ट्रीय आयोग गठित हो।
10. आदिवासी समुदाय की जमीन की लूट बंद हो और इसके लिए संविधान की 5वीं सूची लागू हो।
यह भी पढे़ं : Farmers Protest को खापों का समर्थन, शंभू बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण, हरियाणा में इंटरनेट बैन बढ़ा
Internet Suspended In Punjab
https://twitter.com/theautonomynews/status/1758716888740237716
24 फरवरी तक पंजाब के कई जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट
केंद्र गृह मंत्रालय ने पंजाब के किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। पंजाब के सात जिलों में 24 फरवरी तक इंटरनेट बंद रहेगा। पटियाला, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (एसएएस नगर), बठिंडा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, श्री मुक्तसर साहिब में 17 फरवरी की रात 12 बजे से लेकर 24 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेंट सेवाएं बंद रहेंगी।
संबंधित खबरें
आज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 hr agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
2 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
6 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
6 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
8 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
9 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
10 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
10 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines