Farmers Protest : पंजाब के किसान दिल्ली जाने पर अड़े हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान और पुलिस कर्मी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर टकराव हुआ, जिसमें एक किसान की मौत होने की खबर आ रही है। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने किसान की मौत से इनकार कर दिया है।
किसान और सरकार के बीच चार बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ऐसे में किसानों ने एक बार फिर दिल्ली चलने का ऐलान किया। इसी क्रम में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दिल्ली चल पड़े हैं। खनौरी बॉर्डर पर पहले से तैनात हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, जिससे वहां हालात बिगड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें : Farmers Protest: शंभु बॉर्डर पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, सरकार बोली- आओ बातचीत करें
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट्स दागी
पुलिस ने किसानों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट्स दागी, जिसमें कई किसान जख्मी हो गए। इस टकराव में एक किसान की मौत होने की सूचना आ रही है। मृतक किसान की पहचान शुभकर्मन सिंह (24) के रूप में हुई है। शव को पटियाला राजिंद्र हॉस्पिटल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : क्या अब दिल्ली में नहीं दिखेंगे किसानों के ट्रैक्टर? HC ने दिए सख्त निर्देश
हरियाणा पुलिस ने बताया- किसी की मौत नहीं हुई है
हरियाणा पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक किसान आंदोलन में आज किसी भी किसान की मौत नहीं हुई है। यह सिर्फ एक अफवाह है। दाता सिंह- खनौरी बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों और एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना आई है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Farmers Protest: सरकार ने किसानों की 10 मांगें मानीं, 3 पर फंसा पेंच, नेताओं का ऐलान- बात न बनी तो कल दिल्ली कूच
किसानों का आंदोलन जारी रहेगा : राकेश टिकैत
किसानों के प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने मेरठ में कहा कि किसानों का यह आंदोलन जारी रहेगा। बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) कल बैठक करेगा और तय करेगा कि आगे क्या करना है।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
13 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines