Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर टकराव, दिल्ली में मेट्रो बंद-लाल किला बंद; किसानों के समर्थन में CM केजरीवाल

Farmers Protest Delhi-NCR Updates: किसान आंदोलन एक बार फिर शुरू होने वाला है। दिल्ली सील है। बॉर्डर पर पुलिस-CRPF तैनात है और जिस तरह से किसान अड़े हुए हैं, एक बार फिर टकराव देखने को मिल सकता है।

Delhi Traffic Advisory

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर जारी की नई एडवाइजरी।

Farmers Protest Delhi-NCR Live Updates: पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगें मनवाने के लिए किसानों ने एक बार फिर आंदोलन करने की ठान ली है। 200 से ज्यादा किसान संगठन आज 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे, हालांकि सोमवार को किसानों की मांगों को लेकर चंडीगढ़ में आपात बैठक हुई थी, जो 5 घंटे चली, लेकिन बेनतीजा रही।

विज्ञापन

किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान बॉर्डर पर डटे हैं। दिल्ली पुलिस भी इस बार ठान कर बैठी है कि किसानों को दिल्ली में किसी कीमत पर घुसने नहीं देंगे। पुलिस और CRPF की टुकड़ियां पूरी तैयारी के साथ किसानों का मुकाबला करने के लिए डटी है। बैरिकेड, सीमेंट के भारी-भारी बैरिकेड, कंटेनर, डंपर अड़ा-अड़ा कर रास्ता ब्लॉक किया गया है। दिल्ली के चारों तरफ के बॉर्डर सील हैं।

विज्ञापन

शंभू बॉर्डर पर टकराव, दिल्ली में मेट्रो-लाल किला बंद

शंभू बॉर्डर पर किसानों का पुलिस वालों से टकराव हुआ। जैसे ही किसानों ने बैरिकेड तोड़करआगे बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिससे भगदड़ मच गई। किसानों ने बाइकों पर और पैदल दिल्ली जाने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने पकड़ा। दूसरी ओर एहतियात बरतते हुए दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। सभी 8 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में चारों तरफ ट्रैफिक जाम है। सड़कों पर गाड़ियों की लाइनें लगी हैं। लाल किले पर ताला लगा दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

किसानों के समर्थन में आई केजरीवाल सरकार

एक ओर जहां दिल्ली पुलिस किसानों को राजधानी में एंट्री करने से रोकने के लिए कमर कस चुकी है और किसी कीमत पर उन्हें दिल्ली में घुसने नहीं देने का दावा कर रही है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने केंद्र सरकार के दिल्ली के बवाना स्टेडियम को जेल बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि किसानों की मांगें जायज हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संविधान के तहत हर नागरिक का अधिकार है। किसान इस देश के अन्नदाता हैं और उनको जेल में डालना गलत है। इसलिए बवाना स्टेडियम को जेल बनाने की परमिशन नहीं दे सकते।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ