'बॉर्डर सील, इंटरनेट बैन, धारा 144, बसें बंद'; दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़कर ही घर से निकलें

Farmers Protest Delhi Police Traffic Advisory: किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जानें कैसी है हरियाणा और दिल्ली पुलिस की तैयारी?

Farmers Protest

Farmers Protest

Delhi Police Traffic Advisory For Kisan March: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन आज दिल्ली कूच करने वाले हैं, क्योंकि किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग पूरी नहीं हुई है, जबकि 2021 में किसानों ने इस मांग को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर ही आंदोलन खत्म किया था। अब क्योंकि भाजपा की मोदी सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

विज्ञापन

लेकिन किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, इसलिए किसान फिर से आंदोलन करने को मजबूर हैं और वे दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस इस बार उन्हें किसी कीमत पर एंट्री नहीं करने देगी। एक बार फिर दिल्ली के बॉर्डर सील हैं। लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है, जानें इस बार किसानों को रोकने के लिए क्या है दिल्ली, हरियाणा, पंजाब पुलिस की तैयारी…

विज्ञापन

बॉर्डर पर कंटीली तारें और कंक्रीट के ब्लॉक

दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर सील किए हुए हैं। 4 लेयर वाले बैरिकेड लगे हैं। धारा 144 लागू है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगते सभी बॉर्डर, पूर्वोत्तर जिलों से सटे इलाकों में 2 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगी है। उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर, ट्रॉली, बस, ट्रक, कमर्शियल और निजी वाहनों या घोड़े आदि की एंट्री बैन है। सिंघु बॉर्डर से रास्ता डायवर्ट है।

विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने वाला रास्ता बंद है। लोगों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील की गई है। टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टकराव हुआ तो हालात कंट्रोल करने के लिए बड़े-बड़े कंटेनर, बैरिकेड, वाटर कैनन भी बॉर्डर पर तैनात किए गए हैं। हरियाणा से दिल्ली आने वाली बसों को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है।

विज्ञापन

हरियाणा और चंडीगढ़ में धारा 144 लागू

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा और चंडीगढ़ में भी धारा 144 लगी है। हरियाणा सरकार ने 15 जिलों में धारा 144 लागू की है। 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट बैन है। SMS सर्विस भी रोकी गई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा 3 दिन से इंटरनेट-मोबाइल सेवाएं प्रतिबंधित हैं। एहतियात बरतते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी धारा 144 लागू की है। हरियाणा, चंडीगढ़ में करीब 60 दिन तक धारा 144 लागू रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ