नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। टिकैत लखीमपुर खीरी से दिल्ली आ रहे थे। खुद टिकैत के ट्विटर हैंडल से ये जानकारी सार्वजनिक की गई है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि “सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा।”
बता दें कि लखीमपुर खीरी में आंदोलन के बाद राकेश टिकैत अपने समर्थको के साथ दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी। बदले में किसान नेता अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे, इस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस सभी को गिरफ्तार कर मधु विहार पुलिस एसीपी दफ्तर लेकर गई है।
इसके बाद टिकैत ने एक वीडियो संदेश जारी कर सवाल उठाया कि क्या दिल्ली में किसानों का प्रवेश बैन है? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कोई हरा गमछा और चद्दर ओढ़ कर दिल्ली में जा नहीं सकता? इस वीडियो में टिकैत ने जानकारी दी है कि वे जंतर-मंतर पर बेरोजगारी के विरोध में जारी आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे।
संबंधित खबरें
LIVE: कर्नाटक में आज SIR पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की अहम बैठक
2 hrs agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
2 hrs ago'IB कर रही पीछा', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- कर सकते हैं डिटेन
3 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
12 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
12 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
14 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
15 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
16 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
17 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines