Live Updates
Faridabad Latest News Live Updates: गुरुग्राम जाने वाले इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग
गुरुग्राम की ओर जाने वाले यात्रियों को इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.
भारी और हल्के वाहन: बडखल → अंखीर चौक → एमवीएन चौक → पाली रोड → गुड़गांव.
हल्के वाहन: बीके चौक → 4-5 चौक → पटेल चौक → बडखल गांव रोड → सैनिक कॉलोनी → गुड़गांव फरीदाबाद रोड.
Faridabad Latest News Live Updates: क्या-क्या बंद रहेगा?
Faridabad Latest News Live Updates: ये वैकल्पिक रास्ते खुले रहेंगे
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में सभी दिशाओं से वाहनों के प्रवेश बंद रहेगा. यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, गुरुग्राम की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बड़खल, अंखीर चौक, एमवीएन चौक और पाली रोड के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा. वहीं, हल्के वाहन बीके चौक, 4-5 चौक, पटेल चौक, बड़खल गांव रोड और सैनिक कॉलोनी मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.
Faridabad Latest News Live Updates: ये रास्ते रहेंगे बंद
फरीदाबाद में अभियान के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक, मस्जिद चौक, सैनिक कॉलोनी और रेड लाइट चौक तक जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखा गया. प्रशासन की ओर से क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके.
Faridabad Latest News Live Updates: रूट डायवर्जन के लिए एडवाइजरी जारी
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए एडवाइजरी जारी की है.
Faridabad Latest News Live Updates: ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट
इस अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अवैध निर्माणों को हटाने की यह कार्रवाई दिनभर जारी रह सकती है. साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है.
Faridabad Latest News Live Updates: कब तक बंद रहेगा इंटरनेट?
जारी आदेश के मुताबिक फरीदाबाद के एनआईटी जोन में चिन्हित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई गई है. इसके तहत 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल डेटा सेवाओं के साथ-साथ बल्क एसएमएस और डोंगल आधारित इंटरनेट सेवाएं 30 मई को दोपहर 12:30 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेंगी. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान सामान्य वॉयस कॉल, ब्रॉडबैंड सेवाएं और अन्य आवश्यक दूरसंचार सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी, ताकि आम लोगों को जरूरी संचार सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
Faridabad Latest News Live Updates: फरीदाबाद में 21 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
हरियाणा के फरीदाबाद में एलिवेटेड रोड और RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर परियोजना के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शिव मंदिर, एक मस्जिद और कई अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया. नगर निगम की टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. प्रशासन ने एहतियातन एनआईटी क्षेत्र में करीब 21 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं, ताकि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके.
Faridabad Breaking and Latest News : फरीदाबाद में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बीच हरियाणा सरकार ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने जिले के NIT ज़ोन में मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल आधारित इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं. सरकार का कहना है कि यह कदम 30 मई को प्रस्तावित तोड़फोड़ अभियान के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, भ्रामक सूचना या कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए उठाया गया है.
जारी आदेश के अनुसार फरीदाबाद के एनआईटी जोन में चिन्हित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क मैसेजिंग सेवाएं तथा डोंगल इंटरनेट सेवाएं 30 मई को दोपहर 12:30 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान सामान्य वॉयस कॉल और अन्य आवश्यक दूरसंचार सेवाएं जारी रहेंगी.
फरीदाबाद में क्या हुआ है?
दरअसल, फरीदाबाद के मस्जिद चौक क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद, शिव मंदिर और कुछ अन्य अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. प्रशासन के अनुसार ये निर्माण क्षेत्र में विकसित किए जा रहे आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर परियोजना के कार्य में बाधा बन रहे थे. इसी कारण प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इन अवैध ढांचों को हटाया है. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.
इंटरनेट सेवाएं क्यों बंद की गई हैं?
यह निर्णय एडीजीपी (सीआईडी) हरियाणा और फरीदाबाद के उपायुक्त द्वारा साझा किए गए सुरक्षा इनपुट्स के आधार पर लिया गया है. रिपोर्ट में आशंका जताई गई थी कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैलाकर तनाव की स्थिति पैदा कर सकते हैं, जिससे सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.
प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए भ्रामक सूचनाएं तेजी से फैल सकती हैं. इन्हीं आशंकाओं को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया गया.
ये रास्ते रहेंगे बंद
अभियान के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक, मस्जिद चौक, सैनिक कॉलोनी और रेड लाइट चौक तक जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखा गया. प्रशासन की ओर से क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है. अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
59 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines