वो हिंदू रानियां जिनके दिमाग की कायल थी दुनिया, युद्ध कौशल में राजाओं को देती थीं टक्कर

Famous Hindu Queens of India: इतिहास में ऐसी कई रानियां रही हैं, जिन्होंने अपने तेज दिमाग से सत्ता चलाई है. अपने राजाओं को राजनीति कैसे करनी है, इसकी सलाह देकर उन्होंने अपना लोहा मनवाया है. वहीं, ये रानियां युद्ध कौशल में भी निपुण रही हैं.

Indias RANI

Photo Credit- AI

Famous Hindu Queens of India: भारत का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. शुरुआत में देश में रानी-राजाओं का राज हुआ करता था. उस दौर के कई बहादुर राजाओं की कहानियां सामने आती हैं. साथ ही कुछ ऐसी रानियां भी थीं, जिनकी समझदारी की चर्चाएं आज भी की जाती हैं. इन रानियों को किसी भी तरीके से राजाओं से कम नहीं आंका जा सकता है. वह पढ़ाई-लिखाई से लेकर युद्ध कौशल में भी काफी सफल रही हैं. ऐसी ही 5 रानियों के बारे में आज आपको बताएंगे जिनकी सूझ-बूझ के किस्से आज भी मशहूर हैं.

विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई

रानी लक्ष्मीबाई अपने तेज दिमाग के लिए काफी मशहूर थीं. वह केवल रानी तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि उन्हें कई तरह के शास्त्रों का ज्ञान भी था. वह केवल महल तक सीमित नहीं थीं, ये हर कोई जानता है. वह घुड़सवारी, निशानेबाजी और तलवारबाजी जैसे युद्ध कौशल में भी महारथी थीं. आज भी महिलाएं उनको अपनी प्रेरणा मानती हैं.

विज्ञापन

रानी चेन्नम्मा

रानी चेनम्मा की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से की जाती है. दरअसल, दोनों ने ही जंग के मैदान में उतरकर अपने दुश्मन को नाक-चने चबाए थे. कित्तूर की रानी चेन्नम्मा को आज भी ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने के लिए याद किया जाता है. वह एक पढ़ी-लिखी और साहसी रानी थीं.

विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर

अहिल्याबाई होल्कर मालवा साम्राज्य की रानी थीं. वह आम रानियों की तरह नहीं थीं, उन्हें भी शास्त्रों और दर्शनशास्त्र का ज्ञान था. उनका जन्म 1725 में हुआ. अहिल्याबाई ने अर्थशास्त्र, राजनीति और साहित्य समेत कई सब्जेक्ट की शिक्षा ली थी.

महारानी ताराबाई

महारानी ताराबाई ने मराठा साम्राज्य में अपनी छाप छोड़ी है. उन्हें राजनीति और प्रशासन में अच्छी समझ थी, जो उनके पति की मौत के बाद बहुत काम आई. ताराबाई ने अपने पति की मृत्यु के बाद मराठा सेना को संभाला. उन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ बिगुल बजाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ