हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फेक है विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा माफी मांगने का वीडियो, PIB फैक्ट चेक में सामने आई चौंकने वाली सच्चाई

सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।क्या ये वीडियो असली है, PIB फैक्ट चेक में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है।

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से कई वीडियो फर्जी (फेक) हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान से माफी मांगी है।

क्या है वायरल वीडियो का दावा?

वायरल वीडियो में एस. जयशंकर कहते नजर आ रहे हैं, “आज मैं विश्वभर से क्षमा मांगने आया हूं। हमने सोचा था कि पाकिस्तान को चार हिस्सों में बांट देंगे, हमें लगा था कि पाकिस्तान को बिखेर देंगे। लेकिन आज हालात उलट हो गए हैं। पाकिस्तान ने ऐसा करारा जवाब दिया है कि हमने अपनी ही जमीन पर बगावत के बीज बो दिए हैं।”

क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

PIB द्वारा इस वीडियो का फैक्ट चेक किया गया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। PIB ने पुष्टि की कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया और ना ही किसी से माफी मांगी है। PIB ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के भ्रामक वीडियो पर विश्वास न करें।

विज्ञापन

भारत आतंकी हमले को मानेगा एक्ट ऑफ वॉर 

सूत्रों के अनुसार भारत ने स्पष्ट किया है कि अब यदि कोई आतंकी हमला होता है, तो उसे “एक्ट ऑफ वॉर” माना जाएगा। यानी ऐसे हमलों की जिम्मेदारी पाकिस्तान की होगी और भारत उसकी सख्त जवाबी कार्रवाई करेगा।

देश के कई हिस्सों में ब्लैकआउट, यहां देखें लिस्ट

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आज भी कई हिस्सों में ब्लैकआउट रहेगा। गुजरात के द्वारका, कच्छ, जामनगर, ओखा, बनासकांठा, पाटन में शाम 7 बजे से ब्लैकआउट रहेगा। द्वारकाधीश मंदिर को 7 बजे के बाद बंद करने का आदेश जारी किया गया है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में सात बजे के बाद ब्लैकआउट, पंजाब के बरनाला समेत कई हिस्सों में में आठ बजे से ब्लैकआउट रहेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola